महापौर सुषमा खर्कवाल ने शनिवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। शहर की विकास योजनाओं, स्वच्छता, यातायात और सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की। मेयर ने बताया कि मौके पर रक्षा मंत्री ने जरूरी मदद का भरोसा दिया। दिल्ली स्थित आवास पर हुई मुलाकात में महापौर ने लखनऊ में चल रही सभी विकास परियोजनाओं की वर्तमान प्रगति बताई। आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता अभियानों, यातायात व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों के बारे में बताकर जरूरी मार्ग दर्शन लिया। साथ ही भविष्य की प्रस्तावित योजनाओं की रूपरेखा पर रक्षा मंत्री के मार्गदर्शन में विचार-विमर्श किया गया। राजनाथ सिंह ने लखनऊ के समग्र एवं सतत विकास के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उनका स्नेह और प्रेरणा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता को मजबूत करेगी।