लखनऊ व्यापारी एसोसिएशन इंदिरानगर इकाई ने गणतंत्र दिवस मनाया:101 बच्चों को बांटा उपहार , आकाश बोले – जरूरतमंदों की सहायत करना देशभक्ति

लखनऊ में आदर्श व्यापारी एसोसिएशन इंदिरानगर की महिला इकाई के द्वारा 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । इस खास मौके पर इंदिरा नगर के सुगमऊ क्षेत्र के सामुदायिक केंद्र में 101 प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। इंदिरा नगर के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने बताया कि बच्चों में देश भक्ति कि भावना उत्पन करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंदिरा नगर के आकाश ने बताया कि संगठन के पदाधिकारीयों के सहयोग से वितरण का सामाजिक कार्य किया गया। इस नेक काम में सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समाज में जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ी देशभक्ति है। 101 आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा सामग्री , कपड़े , खिलौने और भोजन की सामग्री बांटी गई , जिसे हासिल करके बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। इस खास मौके पर बच्चों ने देश भक्ति के गीत गाए , कविताएं सुनाई और देश भक्ति गीतों पर जमकर नाचे। आकाश ने कहा हमारा एक ही उद्देश्य है जरूरतमंद बच्चों तक सहायता पहुंचे , साथ ही घर घर में तिरंगा पहुंचाने का भी लक्ष्य है जिससे युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागे। इस खास मौके पर महिला इकाई की अध्यक्ष अल्पना गुप्ता मल्होत्रा , प्रदेश उपाध्यक्ष वेद राजवंश ,मंडल अध्यक्ष राजकुमार रावत , एडवोकेट प्रीतम गुप्ता , सचिव शरद मेहरोत्रा ,उप सचिव आशुतोष अवधवाल , प्रतिबिंब गुप्ता , सितांशु सोनकर समेत महासमिति के संरक्षक देवी शरण त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।