लखीमपुर खीरी में एक युवक ने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दो दिन पहले दोनों दोस्तों में मामूली विवाद हो गया था। जिसके बाद शुक्रवार की शाम को उसी बात को लेकर फिर से विवाद हो गई। नाबालिग दोस्त ने युवक पर चाकू तान दिया। तभी दोस्त ने बोला- दम हो तो मार के दिखाओ। आरोपी ने तुरंत चाकू मार दिया। हमले के बाद आदर्श की हालत गंभीर हो गई और उसके पेट की आंतें बाहर आ गईं। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी 11वीं का छात्र है। मामला ढ़ुआ थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला मामला पढ़ुआ गांव का है। जहां आदर्श(19) पुत्र संतोष और चंदन शुक्ला(17) पुत्र जयप्रकाश के बीच दो दिन पहले विवाद हो गया था। जो बाद में सुलझ गया था। शुक्रवार को फिर दोनों दोस्तों में पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। जो बाद में बड़े विवाद में बदल गया। इसी दौरान चंदन घर से चाकू लेकर निकला। तभी आदर्श ने कहा- दम हो तो मार के दिखाओ। चंदन ने तुरंत आदर्श के पेट में चाकू मार दिया। हमले के बाद आदर्श की हालत गंभीर हो गई और उसके पेट की आंतें बाहर आ गईं। परिजनों ने उसे तुरंत सीएचसी रमियाबेहड़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। वहीं मौके पर पुलिस ने 17 वर्षीय आरोपी चंदन शुक्ला को हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद पूछताछ जारी है। दो दिन पहले हुआ था विवाद मृतक के पिता ने बताया कि दोनों साथ रहते थे। दो दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। उसी विवाद के बाद आज अचानक आरोपी ने मेरे बेटे के पेट में चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया।दोनों पहले से एक-दूसरे के दोस्त थे। वे श्री नेहरू शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, सेमरा में सीनियर–जूनियर रहे हैं और साथ स्कूल आते-जाते थे। आदर्श बीए का छात्र था। जबकि आरोपी 11वीं का छात्र था। आरोपी ने घर के बाहर किया हमला आदर्श के पिता संतोष पान की दुकान चलाते हैं। परिवार में मां और एक भाई है। वहीं आरोपी चंदन के परिवार में पिता जयप्रकाश, मां और एक भाई है। चंदन पढ़ाई करता है और उसका परिवार खेती-बाड़ी करता है। दोनों के घर पास-पास ही हैं और हमला भी घर के बाहर ही हुआ। हत्या के प्रयास का केस दर्ज थाना प्रभारी विवेक उपाध्याय ने बताया कि आरोपी की उम्र 17 साल है। उसे हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के किसी संगठन से जुड़े होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।