ललितपुर के पनारी गांव स्थित एक स्पा सेंटर पर मंगलवार शाम पुलिस ने छापा मारा। यह कार्रवाई सीओ सिटी अजय कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और महिला थानाध्यक्ष द्वारा की गई। पुलिस को स्पा सेंटर के भीतर संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिली थीं। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने स्पा सेंटर के कमरों की तलाशी ली। जांच के दौरान सेंटर के अलग-अलग कमरों में पलंग और गद्दे लगे पाए गए। मौके पर सेंटर का संचालक और दो युवतियां मौजूद मिलीं। संचालक ने युवतियों को अपना स्टाफ बताया। पुलिस ने सेंटर के रिकॉर्ड की भी जांच की। रजिस्टर तो मौजूद था, लेकिन उसमें की गई एंट्री संतोषजनक नहीं पाई गईं। इस पर पुलिस अधिकारियों ने संचालक को भविष्य में रिकॉर्ड दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए। सीओ सिटी अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम पनारी स्थित स्पा सेंटर में चेकिंग की गई , वहां कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। दूसरी लोगों ने स्पा की आड़ में किसी अन्य गतिविधि के संचालन की आशंका जताई है।