ललितपुर में अवैध शराब बेचते 14 लोग गिरफ्तार:13 महिलाएं शामिल, 395 लीटर कच्ची शराब और 5000 लीटर लहन नष्ट

ललितपुर में होली और रमजान माह के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार शाम छापेमारी कर 13 महिलाओं सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम मऊमाफी, चीरा, घटवार और अमरपुर में की गई। टीम ने मौके से 395 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और लगभग 5000 लीटर लहन (शराब बनाने का कच्चा माल) नष्ट किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में बिंद्रावन पुत्र कम्पू निवासी मैलवारा खुर्द, श्रीबाई पत्नी बालकदास, सपना पत्नी सुनील (दोनों मऊमाफी), बाली पत्नी मोहित (चीरा), काजोल पत्नी कुलदीप कबूतरा (चीरा डेरा), प्रियंका पत्नी कल्लू, ज्योति पत्नी बंटी कबूतरा, मोनिका पत्नी साहिला, रबीना पत्नी गिन्नी कबूतरा, फूलकुंवर पत्नी स्व. सुखदेव कबूतरा (सभी मऊमाफी) शामिल हैं। इनके अलावा, कमला पत्नी स्व. चंदन (चीरा), शिवानी मनोरिया पत्नी संजू (चीराहार अमरपुर), विनीता पत्नी कन्हैया (ग्राम पिपरेटा, पोस्ट सिंगायच, जिला आगरा, हाल मायका ग्राम घटवार), और उषमा पत्नी राम उर्फ रवि (ग्राम घटवार) को भी गिरफ्तार किया गया है। सीओ सिटी सुनील भरद्वाज ने बताया कि पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न गांवों में छापामार कार्रवाई कर 13 महिलाओं सहित 14 लोगों को अवैध शराब बनाते और बेचते हुए पकड़ा। उन्होंने पुष्टि की कि 395 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और 5000 लीटर लहन मौके पर नष्ट किया गया।