ललितपुर में शुक्रवार शाम बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार 3 लोगों की ही मौत हो गई। जिसमें मासूम बच्चे समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ग्राम भरोनी चौराहे के निकट उस समय हुआ। जब टीकमगढ़ से ललितपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार बस ने आगे चल रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। मामला बानपुर थाना क्षेत्र का है। टीकमगढ़ से ललितपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार बच्चे समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने बस को बरामद कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। सड़क हादसे में देशप्त सहारिया पुत्र इमारत (26) व देशपत पुत्र इमरत (26) व देशपत का पुत्र कार्तिक (6) मौत हो गयी।
थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।