ललितपुर वन प्रभाग की मड़ावरा रेंज के गिरार बीट में एक मादा तेंदुआ और उसके तीन शावकों को देखा गया है। इस सूचना के बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है और आसपास के गांवों के निवासियों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है। वन क्षेत्राधिकारी मड़ावरा अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में गिरार बीट प्रभारी हजारी लाल, सेक्शन प्रभारी महेंद्र कुमार, वनरक्षक तनुज तिवारी और अन्य कर्मचारियों की टीम मौके पर लगातार गश्त कर रही है। पहले देखें, 3 तस्वीरें…. ग्रामीणों से जंगल के अंदर न जाने की अपील वन विभाग ने जंगल से सटे सभी गांवों में अलर्ट जारी किया है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि कोई भी व्यक्ति इस समय जंगल के अंदर न जाए। खेतों में काम करते समय लोगों को समूह बनाकर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही ग्राम प्रधानों से डुग्गी (शंख) बजवाकर लोगों को सचेत करने और जंगली जानवरों को दूर रखने का प्रयास करने का अनुरोध किया गया है। वन अमले ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई ग्रामीणों और तेंदुए के परिवार, दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर की जा रही है। ग्रामीणों से घबराने के बजाय सतर्कता बरतने की अपील की गई है। विभाग ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, जिस पर तेंदुए से संबंधित कोई भी जानकारी दी जा सकती है। DFO ने सभी गांवों में अलर्ट जारी किए प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह ने बताया कि जंगल से सटे सभी गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और मादा तेंदुआ तथा उसके शावकों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और तेंदुआ व उसके शावकों की निगरानी लगातार की जा रही है। ट्रैप कैमरों में पहले भी कैद हो चुके हैं कई जानवर आपको बता दें कि मड़ावरा रेंज के जंगलों में कई वन्यजीवों की मौजूदगी है। धौरीसागर सागर वन बीट में लगे ट्रैप कैमरों में शेर और भालू जैसे जंगली जानवर पहले ही कैद हो चुके हैं। बीते 15 सितंबर को मध्य प्रदेश निवासी कुछ राहगीर अपने चारपहिया वाहन से गुजर रहे थे, इसी दौरान मदनपुर–मड़ावरा मार्ग पर ग्राम दारूतला और मदनपुर के बीच उन्हें तेंदुआ सड़क पार करता हुआ दिखाई दिया था। इससे पहले 6 सितंबर को भी मदनपुर वन बीट के भौंती गांव के समीप के जंगल में तेंदुए ने गाय के एक बछड़े पर हमला किया था, लेकिन चरवाहे की सूझबूझ से बछड़ा बच गया था। पहले भी घायल अवस्था में मिल चुका है तेंदुआ बीते जून माह में मदनपुर वन बीट के भौंती गांव से लगे जंगल के समीप तालाब के स्पिलवे में एक घायल तेंदुआ मिला था। वन विभाग की टीम ने करीब 15 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे पकड़ा था, जिसके बाद उपचार हेतु लॉयन सफारी इटावा भेजा गया था। ……………….. ये खबर भी पढ़ें- पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की:नशे की ओवरडोज दी, बाइक से किडनैप कर 15 किमी ले गए, गला घोटकर नहर में फेंका मैं अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, लेकिन पति रुकावट डालता था। प्लान के अनुसार, घटना वाले दिन हमने पहले पति को नशे की छह गोलियां दीं। वह बेहोश हो गया तो उसे बाइक पर बैठाकर नहर किनारे ले गए। वहां दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया और मरा समझकर गंगनहर में फेंक दिया। यह कबूलनामा है पत्नी काजल का, जिसने अपने 11 साल छोटे 19 साल के प्रेमी आकाश के साथ मिलकर पति अनिल की हत्या कर शव गंगनहर में फेंक दिया। परिजनों को शक न हो, इसलिए उसने घर में कुछ नहीं बताया। पढ़ें पूरी खबर…