कानपुर के कलक्टरगंज से लापता छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में चंदारी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। खोजबीन करते हुए परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पहचान की। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए जाँच की मांग की छात्र चकेरी के कोयला नगर स्वर्ण जयंती विहार का रहने वाला था। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है। चकेरी के कोयला नगर स्वर्ण जयंती विहार में रहने वाले प्राइवेट कर्मी राकेश शर्मा का (19) वर्षीय इकलौता बेटा शुभम मां कामाख्या कामदगिरि इंटर कालेज से 12 वीं का छात्र था। परिवार में पत्नी किरन और दो बेटियां शिखा और अवंतिका हैं। चाचा शैलेश ने बताया कि शुभम पढ़ाई के साथ ही कलक्टरगंज स्थित एक गुब्बारे की दुकान में काम करता था। बुधवार को वह काम पर गया था और शाम आठ बजे दुकान से निकला लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजन उसे काल करते रहे लेकिन उसका फोन नहीं उठा। रात 12 बजे के बाद उसका मोबाइल भी स्विच आफ हो गया। परिवार ने गुरुवार को पूरे दिन खोजबीन करते रहे लेकिन उसका पता नहीं चला। देर शाम स्वजन सेंट्रल स्टेशन जीआरपी पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने एक युवक के चंदारी स्टेशन के पास ट्रेन से कटने की सूचना दी। परिजनो ने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान शुभम के रूप में की। इकलौते बेटे की मौत से स्वजन बदहवास हो गए। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई है। हाई स्कूल में 80 प्रतिशत नंबर लाया था युवक चाचा शैलेश ने बताया शुभम पढ़ने में काफी अच्छा था उसने 10th क्लास में 80 प्रतिशत अंक हासिल किये थे। दो माह बाद उसका जन्मदिन भी सभी बर्थडे में सभी दोस्तों क़ो बुलाता था और पूरे घर क़ो गुब्बारो से वही सजाता था लेकिन उसके इस तरह से चले जाने से सभी बहुत दुःखी है।