लेडी आतंकी शाहीन के प्रयागराज में पुलिस ने रिकॉर्ड खोजे:मेडिकल कॉलेज पहुंचे खुफिया एजेंसी के अफसर, खंगाले दस्तावेज

दिल्ली ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन सईद की गतिविधियों को लेकर खुफिया एजेंसियां अब उसके शैक्षणिक रिकॉर्ड की भी गहराई से जांच कर रही हैं। इसी कड़ी में एजेंसी की एक टीम बुधवार को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पहुंची और वहां उससे बंधित दस्तावेजों की पड़ताल की। कॉलेज से पासआउट हैं शाहीन सईद
सूत्रों के मुताबिक, शाहीन सईद इसी कॉलेज से कुछ साल पहले एमबीबीएस की डिग्री लेकर निकली थीं। खुफिया एजेंसी के अफसर यह जानने की कोशिश कर रही है कि उनके कॉलेज के दिनों में किन लोगों से संपर्क था और क्या उस दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि या नेटवर्क से जुड़ाव के संकेत मिले थे। रिकॉर्ड की जांच में जुटी एजेंसी
बुधवार सुबह 11 बजे के करीब मेडिकल कॉलेज में पहुंची खुफिया टीम के तीन अफसरों ने कॉलेज प्रशासन से शाहीन सईद की एडमिशन डिटेल, इंटर्नशिप रिपोर्ट, शिक्षकों के बयान और छात्रावास के रजिस्टर तक की जानकारी मांगी। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि शाहीन पढ़ाई के दौरान भी तो किसी संदिग्ध संगठन से जुड़ी तो नहीं रही। हॉस्टल के बैचमेट्स से भी संपर्क साधेगी इंटेलिजेंस
खुफिया एजेंसियां शाहीन सईद की भूमिका को लेकर कई एंगल पर पड़ताल में जुटी हैं। माना जा रहा है कि 1996 से 2003 तक मेडिकल कॉलेज में रहकर पढ़ाई करने के दौरान के उसके बैचमेट्स से भी खुफिया एजेंसियां संपर्क साध सकती हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह 2007 में पासआउट होने के बाद वह प्रयागराज में कब-कब आई। दरअसल 2021 में ही 1996 बैच के डॉक्टरों का एलुमिनाई मीट मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ था। गर्ल्स हॉस्टल में भी पहुंची टीम
खुफिया एजेंसी की टीम के दो अफसर बुधवार को मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हाॅस्टल में भी पहुंचे। यहां कार्यालय में पहुंचकर डा. शाहीन से संबंधित रिकॉर्डों की पड़ताल की। उनके कुछ बैचमेट्स का नाम भी नोट किया गया। कॉलेज प्रशासन से मिला पूरे सहयोग का आश्वासन
सूत्रों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन ने एजेंसी को सभी आवश्यक दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध कराए हैं। जांच टीम ने कॉलेज के आईटी सेक्शन और अकादमिक शाखा से भी बातचीत की है।