मैनपुरी में एकतरफा प्यार में 12वीं के छात्र ने लेडी टीचर का होंठ काट लिया। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई। इसके बाद युवक जबरन गले में हाथ डालकर टीचर को गली में घुमाता रहा। वह किसी बात के लिए टीचर को मना रहा था। जब टीचर नहीं मानी तो उसने होंठ काट लिए। लहूलुहान टीचर जमीन पर गिर गई। राहगीरों ने उन्हें उठाकर परिवार वालों को सूचना दी। टीचर को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। घटना 26 जनवरी की शाम की है, जिसका वीडियो 4 फरवरी को सामने आया है। सबसे पहले 2 तस्वीरें देखिए… छात्र से तंग आकर टीचर ने स्कूल छोड़ा पीड़िता शहर के ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थीं। इसी स्कूल में 17 साल का छात्र 12वीं का स्टूडेंट है। वो टीचर से एकतरफा प्यार में अभद्रता करने लगा। टीचर ने इसकी शिकायत स्कूल प्रशासन से कर दी। स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग के दौरान टीचर ने आरोपी छात्र की मां को उसकी हरकतों के बारे में बताया। छात्र की मां ने माफी मांगते हुए आगे से ऐसा न होने का भरोसा जताया। लेकिन कुछ समय बाद छात्र ने टीचर का रास्ता रोकना शुरू कर दिया। इससे परेशान टीचर ने 15 जनवरी को स्कूल में जॉब छोड़ दी। दूसरे स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया। छात्र ने इसके बावजूद टीचर का पीछा नहीं छोड़ा। आते-जाते छेड़खानी जारी रखी। अब वीडियो में क्या दिख रहा, पढ़िए 26 जनवरी की शाम टीचर एक स्टूडेंट को पढ़ाने उसके घर जा रही थी। तभी आरोपी छात्र गली में पहुंचा। टीचर के बगल चलते-चलते बातचीत करने लगा। छात्र थोड़ी देर में ही टीचर के कंधे पर हाथ रख देता है। जबरन उन्हें साथ में चलने को कहता है। टीचर को पकड़कर गली में ले जाता है। टीचर हाथ छुड़ाने का प्रयास करती है तो उसे नहीं छोड़ता है। एक बार भागने की कोशिश करती है। तो छात्र उसे दौड़कर पकड़ लेता है। उसके बाद फिर कंधे पर हाथ डालकर साथ में चलने का दबाव डालता है। वहीं, टीचर के बात न मानने पर स्टूडेंट उनका होंठ काट लेता है, जिससे वह गली में गिर जाती हैं। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर स्टूडेंट भाग जाता है। तीन मिनट 26 सेकेंड के फुटेज में आरोपी छेड़छाड़ करता दिख रहा है। सैफई से आगरा रेफर किया स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां प्लास्टिक सर्जन उपलब्ध न होने के कारण उन्हें आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली इंस्पेक्टर फतेह बहादुर सिंह ने बताया – मामले में आरोपी छात्र के खिलाफ एक फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वो घर से फरार है। उसकी तलाश में टीमों को लगाया गया है। पीड़िता का आगरा में इलाज चल रहा है। ————–
ये खबर भी पढ़ें… सुसाइड करने वाली 3 बहनों का रहस्यमयी कमरा:दीवारों पर स्केच, क्रॉस के निशान, लिखा- मैं बहुत अकेली हूं गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी का यह वह फ्लैट है, जहां से कूदकर 3 नाबालिग बहनों निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) ने सुसाइड कर लिया। अब तक की जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें ऑनलाइन गेम ‘कोरियन लव गेम’ में इतना डूब चुकी थीं कि वह उससे बाहर नहीं निकल पाईं।भास्कर रिपोर्टर फ्लैट के उन 2 कमरों में पहुंचा जहां से तीनों बहनें कूदी थीं। फ्लैट में 3 कमरे हैं। पूरी खबर पढ़ें…