वाराणसी के बनियापुर में सब जूनियर बालक-बालिका स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन फरवरी माह में होगा। इसे लेकर वाराणसी की जिला स्तरीय प्रतियोगिता रविवार को वाराणसी कुश्ती संघ की तरफ से पंडित गुप्तेश्वर मिश्र के स्मृति में जिला चैंपियनशिप का आयोजन महमूरगंज में निवेदिता शिक्षा सदन साई सेंटर के कुश्ती हाॅल में हुआ। इसमें जिले के विभिन्न अखाड़ों के 50 से अधिक बालक/बालिका पहलवानों ने हिस्सा लिया। इसमें बालक और बालिका वर्ग के कुल 23 पहलवानों का चयन हुआ जो प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर आनंद प्रभा सिंह और आरएसओ विमला सिंह मौजूद रहीं और पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। 23 पहलवान खेलेंगे स्टेट लेवल प्रतियोगिता वाराणसी कुश्ती संघ के सचिव गोरख यादव ने बताया- वाराणसी कुश्ती संघ की तरफ से पंडित गुप्तेश्वर मिश्र के स्मृति में जिला चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ प्रेम शंकर तिवारी, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव राजकुमार मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय पहलवान कृष्णकांत यादव और अंकित तिवारी कुश्ती प्रशिक्षक आदि लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन मुकाबले खेले गए। जिसमें कुल 23 पहलवानों का चयन हुआ है। जो स्टेट लेवल प्रतियोगिता में बनियापुर में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 7 से 9 फरवरी तक होगी। गया सेठ अखाड़े के पहलवानों का दबदबा गोरख यादव ने बताया – फ्री स्टाइल मुकाबले में बालक वर्ग में गया सेठ अखाड़े का दबदबा देखने को मिला। इसमें 45 किलो भार वर्ग में बासु प्रजापति, 51 किलो भार वर्ग में जिलाजीत यादव, 55 किलो भार वर्ग में नागेश्वर यादव, 60 किलो भार वर्ग में अंशु यादव और 80 किलो भार वर्ग में आयुष यादव ने गया सेठ अखाड़े का नाम रोशन किया। इसके अलावा 48 किलो भर वर्ग में कृष्णपाल, 65 किलो भार वर्ग में निशांत यादव, 71 किलो भार वर्ग में करन यादव, 92 किलो में अनुराग यादव, 110 किलो भर वर्ग में अक्षत यादव प्रथम रहे और स्टेट लेवल कुश्ती के लिए क्वालीफाई किया। ग्रीको रोमन में 7 पहलवानों ने मारी बाजी गोरख यादव ने बताया कि ग्रीको रोमन में 51 किलो भार वर्ग में शुभम वर्मा, 55 किलो भार वर्ग में अमित यादव, 60 किलो भार वर्ग पीयूष यादव, 65 किलो भार वर्ग में मुरली मनोहर पाल, 71 किलो भार वर्ग में मोनू यादव, 80 किलो भार वर्ग में शिवकुमार पाल और 110 किलो भर वर्ग में निशांत पाल प्रथम रहे। ये सभी बनियापुर में आयोजित स्टेट प्रतियोगिता में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करेंगे। बालिका वर्ग में 6 पहलवान दिखाएंगी दम बालिका वर्ग की जिलास्तरीय प्रतियोगिता में 43 किलो भार वर्ग में प्रिया बिंद, 46 किलो भार वर्ग नेहा पाल, 49 किलो भार वर्ग में रितिका कुमारी, 53 किलो भार वर्ग में रिया यादव, 69 किलो भार वर्ग में पलक यादव और 73 किलो भार वर्ग में जानवी प्रथम रहीं। इस दौरान कुश्ती संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
वाराणसी के 23 पहलवान स्टेट लेवल कुश्ती प्रतियोगिता में खेलेंगे:जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी दी, फ्री स्टाइल में गया सेठ अखाड़े का दबदबा