वाराणसी में मंगलवार रात सरस्वती प्रतिमा शोभायात्रा पर अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। थाना शिवपुर के गिलट बाजार से भोजूवीर जा रही प्रतिमा पर अर्दली बाजार मस्जिद के सामने अचानक पत्थर चलने लगे। डीजे पर डांस और जयघोष के बीच पथराव से हड़कंप मच गया। गिलट बाजार में कई थानों का फोर्स बुलाया गया है। शोभायात्रा में शामिल चार लोग पथराव में बुरी तरह घायल हो गए। इसके साथ ही प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई। हंगामा देखकर शोभायात्रा में शामिल पुलिस ने प्रतिमा को आनन फानन मौके से निकाला, जिसके बाद कई थानों का फोर्स बुलाया गया है। शोभायात्रा में लगभग 300 श्रद्धालु शामिल थे। तस्वीरों में देखें पथराव स्थल के हालात … मनीष सोनकर ने बताया- हम लोग आराम से जा रहे थे। तभी 15 से 20 लोग आए और पत्थर चलाने लगे। शोभायात्रा में महिलाएं भी थी। कई लोग घायल हुए है। धर्मेंद्र ने कहा- हम लोग मुर्ति के आगे-आगे चल रहे थे। रास्ता खाली करा रहे थे। ये लोग लाठी-डंडा लेकर पहले से ही लैस थे। इसके बाद गली से बड़े-बड़े पत्थर और ईंटें आने लगी। जिसमें हमारे 5 से 7 लोग घायल है। पुलिस ने हम लोगों ने शिकायत की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि गिरफ्तारी होगी, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। एसीपी कैंट नितिन तनेजा- प्रतिमा विसर्जन का जुलूस चल रहा है। प्रतिमा शिवपुर में फाइनली विसर्जित होनी है। इसमें दोनों पक्ष सोनकर है। एक लड़का जिसने मारपीट की है। उसका नाम अमन सोनकर है। इन दोनों का पहले से ही झग़डा चल रहा था। दोनों ने शराब पी रखी थी। इसलिए झगड़ा हो गया। फिलहाल अभी मूर्ति के विसर्जन के बाद तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी।