वाराणसी में 20 हजार रिश्वत लेने वाला दरोगा VIP बना:लग्जरी कार से कमिश्नर ऑफिस लेकर आई पुलिस, जेल भेजा गया

वाराणसी में 20 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथ दबोचे गए दरोगा और सिपाही को जेल भेज दिया। एंटी करप्शन टीम ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां जज ने कहा- भ्रष्टाचारी को जमानत नहीं मिलेगी। फिर उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। DCP ने पहले ही दोनों को सस्पेंड कर दिया था। हालांकि दोनों को पुलिस कस्टडी में VIP ट्रीटमेंट मिलता रहा। गुरुवार को लग्जरी कार से पेशी पर लाया गया। कार को बाकायदा कमिश्नर कार्यालय का मेन गेट खोलकर एंट्री दी गई। दरोगा और सिपाही कार से उतरे और उन्हें अंदर ले जाया गया। डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने बताया- काशी विद्यापीठ चौकी इंचार्ज शिवाकर मिश्रा और सिपाही गौरव कुमार द्विवेदी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नर ने दरोगा की फाइल और गोपनीय रिपोर्ट भी तलब की है। सीपी की पॉलिसी के चलते दरोगा शिवाकर मिश्रा को अगले एक साल तक चार्ज मिलना भी मुश्किल होगा। माना जा रहा है कि विभागीय जांच में पुराने मामले खुले तो दरोगा शिवाकर मिश्रा और सिपाही गौरव द्विवेदी की मुश्किलें अब और बढ़ेगी। वहीं पुलिस महकमे के कई इंस्पेक्टर और दरोगा आरोपी रिश्वतखोर शिवाकर मिश्रा को बचाने की फिल्डिंग सजाते रहे। एंटी करप्शन टीम आज दोपहर आरोपी दरोगा शिवाकर मिश्रा और उसके खास सिपाही गौरव कुमार द्विवेदी को एंटी करप्शन कोर्ट नंबर-5 में पेश करेगी। उसके पहले की प्रक्रिया के लिए उसे कमिश्नर के कार्यालय लाया गया। वहीं उसे पुलिस की जीप की जगह उसे लग्जरी कार से लाया गया। 3 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… आरोपी शिवाकर मिश्रा 2019 बैच का दरोगा है। नौकरी की शुरुआत वाराणसी से ही हुई थी। शिवाकर मिश्रा की बतौर ट्रेनी पहले थाने पर तैनाती हुई फिर कुछ दिनों पर चौकी पर जिम्मेदारी मिली। बस्ती निवासी शिवाकर ने एक इंस्पेक्टर से करीबियां बढ़ाई तो लंका थाना क्षेत्र की चौकियों पर लंबा समय बिताया। थाने की चार-पांच प्रमुख चौकियों पर लंबे समय तैनाती भी रहीं, वहीं आसपास के क्षेत्र में जिम्मेदारी बदलती रही। फिलहाल कुछ दिन पहले उसका तबादला सिगरा थाना क्षेत्र के काशी विद्यापीठ चौकी पर हुआ। केस की फाइलें देखकर आरोपी को बुलाया जांच के दौरान दरोगा शिवाकर मिश्रा के सामने चंदौली के अलीनगर मुगलचक के रहने वाले प्रहलाद गुप्ता के केस आए। उसका पत्नी ममता गुप्ता का विवाद चल रहा है और महिला ने अपने पति के खिलाफ 5 केस दर्ज कराए थे। एक केस जेल में रहने के दौरान दर्ज कराने की बात भी सामने आई। इसके बाद दरोगा ने अपने खास सिपाही गौरव द्विवेदी के जरिए प्रहलाद गुप्ता को बुलाया और मामले में चार्जशीट लगाने की बात कही। अगर केस में बचना है तो उसके लिए बड़ी रकम देने का रास्ता बताया। जेल में रहते दर्ज केस में आरोपी के बचने की संभावनाए देखते हुए सेफ गेम खेला। दरोगा शिवाकर पर आरोप है कि पीड़ित को धमकाते हुए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी और नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी दी। अब पीड़ित ने गुहार लगाई तो कसाकशी के बाद मामला 20 हजार पर तय हुआ। दरोगा ने आज चाैकी पर रुपये लेकर बुलाया एंटी करप्शन की टीम लेकर पहुंचा प्रहलाद प्रहलाद ने दरोगा के रिश्वत मांगने का मामला एंटी करप्शन टीम को बताया और 20 हजार रुपये में मामला तय होने की बात कही। एंटी करप्शन की टीम ने प्रार्थना पत्र लेकर दरोगा शिवाकर मिश्रा और उसके चौकी के कारखास सिपाही गौरव द्विवेदी की फिल्डिंग लगानी शुरू कर दी। तय समय के अनुसार 28 जनवरी को प्रहलाद के साथ एन्टी करप्शन वाराणसी की टीम इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में चौकी विद्यापीठ पहुंची। प्रहलाद चौकी प्रभारी शिवाकर मिश्रा से मिले। दरोगा ने पैसे मांगे तो प्रहलाद ने 20 हजार रुपए जेब से निकालकर देने लगे। लेकिन दरोगा ने चौकी में मौजूद सिपाही गौरव को पैसे देने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने सिपाही गौरव द्विवेदी को 20 हजार रुपये दिया तो उसने नोट लेकर अपने पहने हुए जैकेट की जेब में रख लिया। इसके बाद टीम ने उसे दबोच लिया तो बैरक में घुसकर रुपयों को छिपा दिया। शाम 6 बजे सिपाही गौरव और चौकी प्रभारी शिवाकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। नोट भी बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को लालपुर पांडेयपुर थाने लाया गया। एंटी करप्शन टीम पहुंची तो सिपाही रिश्वत के रुपए फेंककर भागा, हालांकि बाद में वह पकड़ा गया। पूछताछ में बताया कि उसने दरोगा के कहने पर रुपए लिए थे। जहां पूछताछ चल रही है। एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर की तहरीर पर थाने में दरोगा-सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किया गया। बाद में डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने दोनों को निलंबित कर दिया। पत्नी बोली, पति के खिलाफ साजिश दरोगा शिवाकर मिश्रा की पत्नी शिवानी ने बताया- मेरे पति को फंसाया गया है, जबकि वह निर्दोष है। मेरे पति को एंटी करप्शन टीम ने जबरदस्ती एक मामले में फंसाकर उठा लिया गया है। जो सरासर गलत है। मेरे पति ने बताया था कि एक एंटी करप्शन टीम के व्यक्ति ने देख लेने की धमकी दी है। उन्होंने फर्जी केस बनाकर मेरे पति को फंसाया है। मेरे पति निर्दोष है। मैं सीएम योगी और बनारस के डीएम से मांग करती हूं कि इसकी निष्पक्षता से जांच कराई जाए। ————
ये खबर भी पढ़ें…
दरोगा की पिस्टल छीनकर भाग रहा बदमाश अरबाज मारा गया:सीने में गोली लगी, आगरा में पुलिस तमंचा बरामद कराने ले गई थी आगरा में राज चौहान मर्डर केस में गिरफ्तार अरबाज खान उर्फ मंसूरी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पुलिस अरबाज को मर्डर में इस्तेमाल तमंचे की बरामदगी के लिए रात 2 बजे ले गई थी। डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया- अरबाज को जीप से उतारकर 6 पुलिसकर्मी ले जा रहे थे, तभी अचानक उनसे दरोगा को धक्का देकर उनकी सरकारी पिस्टल छीन ली। अचानक हुए इस हमले से पुलिस टीम घबरा गई। पूरी खबर पढ़ें…