UGC के खिलाफ आज यानी मंगलवार को वाराणसी में विरोध प्रदर्शन किया गया। वाराणसी जिला मुख्यालय के पास बड़ी संख्या में लोग जुटे। प्रदर्शन में छात्र, युवा और विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हैं। लोग UGC नियमों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं और नारेबाजी के साथ अपना विरोध दर्ज कराया। दोपहर में प्रदर्शन करने वाले डीएम पोर्टिको तक पहुंच गए। यहां सभी ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन देने की बात की। वहीं BJP के बूथ-अध्यक्ष ने विकास कुमार मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पत्र मिलते ही उसे वापस लेने और डिलीट करने का दबाव भी बनने लगा। UGC के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…