विकास पथ पर दौड़ रही डबल इंजन वाली सरकार:प्रयागराज देर रात पहुंचे संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, तिलकोत्सव में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना गुरुवार रात प्रयागराज पहुंचे। यहां पर भाजपाइयों ने चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में स्वागत किया। दरअसल वह एक तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हाेने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने सर्किट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भेंट किया और संगठनात्मक कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा की प्रचंड जीत से
पूरे देश में उत्साह का वातावरण है और जनता का भाजपा एवं उसके सहयोगी दल की डबल इंजन की सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है। डबल इंजन की सरकार चलती नहीं बल्कि रफ्तार के साथ देश और प्रदेश के आधुनिक विकास के लिए दौड़ती है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को पुनः मुख्यमंत्री बनने की बधाई देते हुए कहा कि नीतीश सरकार ‘विकसित बिहार’ की निर्माण यात्रा को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई गति देंगे और बिहार में आधुनिक विकास की क्रांति का संचार होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा एसआईआर अभियान को लेकर सजग रहें और इस अभियान को सफल बनाएं। एसआईआर अभियान भारत की लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और देश के मतदाताओं का सुरक्षित करने का अभियान है। इस अभियान के 20 वर्षों में अन्य देशों के लोग यहां आकर फर्जी तरीके से मतदाता बन बैठे और हमारे अधिकारों अतिक्रमण कर बैठे थे जिससे अब मुक्ति मिलेगी। मंत्री का स्वागत करने वालों में मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, अजय अग्रहरि, शत्रुघ्न जायसवाल, कमलेश केसरवानी, नीरज केसरवानी, सुनिल केसरवानी, दीपक केसरवानी आदि रहे।