हाथरस के प्रसिद्ध गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना की रचनाएं आज विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट प्रस्तुत करते हुए सुनाईं। यह बात पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है।आज विधानसभा में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने हाथरस जिले की सिकंदराराऊ तहसील निवासी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना के दो मुक्तक सदन में पढ़े। डॉ. सक्सेना अंतरराष्ट्रीय स्तर के गीतकार हैं और उन्हें कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है। वित्त मंत्री ने पहला मुक्तक सुनाया: “बात अनमोल बहुत है ये जिंदगी के लिए, बता रहा हूं फलसफा मैं हर किसी के लिए, पौंछ सकते हो तो दुखियों के पौंछ लो आंसू, न जियें आप फकत अपनी ही खुशी के लिए।” इसके बाद उन्होंने दूसरा मुक्तक प्रस्तुत किया: “बड़ी मुश्किल से कोई सुबह मुस्कुराती है, ग़म की हर शाम दबे पांव चली आती है, वक्त लगता ही नहीं जिंदगी बदलने में, पर बदलने में वक्त जिंदगी लग जाती है।” जिले का हुआ नाम रोशन सदन में इन मुक्तकों की प्रस्तुति से साहित्य जगत और जनपद का नाम रोशन हुआ। जनपदवासियों ने इसे गौरवपूर्ण क्षण बताया है। डॉ सक्सेना प्रख्यात गीतकार हैं।