मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गाजियाबाद पहुंचे। वह यहां नेहरू नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में संघ और बीजेपी के पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए। उनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहे। बैठक खत्म होने के बाद सीएम योगी ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हुए। इस मौके पर गाजियाबाद में पुलिस अधिकारियों से भी मिले। जहां उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड से भी बात की। विधानसभा चुनाव के लिए संघ सक्रिय हुआ विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सक्रिय हो गया है। संघ ने सीएम योगी आदित्यनाथ को सरकार की योजनाओं और जनता के बीच की जमीनी स्थिति से अवगत कराकर विभिन्न विभागों से जुड़ी हुई समस्याओं का समय पर निराकरण कराने की सलाह दी है। वहीं योगी ने भी संघ और आनुषंगिक संगठनों के बीच अपनी उपलब्धि बताते हुए उसे जनता के बीच पहुंचाने की आवश्यकता जताई है। सीएम योगी ने 9 साल की उपलब्धि गिनाईं आरएसएस की ओर से सीएम योगी के साथ प्रांत स्तर पर समन्वय बैठक का सिलसिला शुरू किया है। इसी सिलसिले के तहत आज ग़ाज़ियाबाद में पश्चिम क्षेत्र के मेरठ प्रांत की समन्वय बैठक आयोजित हुई। जिसमें मेरठ प्रांत के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सीएम योगी ने अपने 9 साल की उपलब्धि बताते हुए कहा कि सरकार ने सामाजिक सरोकार, संस्कृतिक राष्ट्रवाद और विचार परिवार के एजेंडे को पूरा किया है। यूपी का नजरिया बदला है। उन्होंने कहा कि विचार परिवार की ओर से जो भी सुझाव दिए जा रहे है उस पर काम शुरू कर दिया है। गन्ना किसानों के लिए गन्ना मूल्य में वृद्धि की है। उन्हें अब समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान हो रहा है।
सूत्रों के मुताबिक बैठक में किसान संघ की ओर से पश्चिमी यूपी में किसानों से जुड़ी समस्याओं को रखा गया। सलीम के स्वास्थ्य के बारे में पूछा सीएम योगी सुबह में हेलीकॉप्टर से करीब 11 बजकर 20 मिनट पर हिंडन एयरपोर्ट पर उतरे। वहां से बीजेपी नेताओं ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए करीब 1 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सीएम योगी ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड से एक्स मुस्लिम सलीम के बारे में पूछा। जिसमें पुलिस कमिश्नर ने कहा कि उनकी स्थिति में सुधार है। गाजियाबाद में दोनों हमलावरों को एनकाउंटर की घटना पर गाजियाबाद पुलिस अफसरों की सराहना की। सीएम ने कहा कि दोषी कोई भी बख्शा नहीं जाना चाहिए। भारी वाहनों को प्रतिबंध किया आत्माराम स्टील से डायमंड तिराहा होकर हापुड़ चुंगी की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित। लोहामंडी से विवेकानंद होकर हापुड़ चुंगी की ओर भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ALT चौराहे से हापुड़ चुंगी एवं राजनगर एक्सटेंशन की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। नागद्वार से राजनगर एक्सटेंशन की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। . करण गेट से हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सभी प्रकार के वाहनों को प्रतिबंधित किया हॉली चाइल्ड से कलकागढ़ी के मध्य सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। नागरिकों से अनुरोध है कि डायवर्जन में अनावश्यक यात्रा से बचें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस का सहयोग करें।