खण्ड स्नातक व खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का शेष कार्यक्रम का संशोधित कार्यक्रम जारी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक के 05 निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ तथा इलाहाबाद-झांसी और खण्ड शिक्षक के 06 निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद एवं गोरखपुर- फैजाबाद की निर्वाचक नामावलियों को नये सिरे (De-novo) से तैयार किए जाने को लेकर शेष कार्यक्रम का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अंतर्गत पांडुलिपियों की तैयारी और आलेख्य नामावलियों का मुद्रण 27 नवम्बर 2025 तक पूरा किया जाएगा तथा निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 02 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिक इस दौरान दावे और आपत्तियां निर्धारित अवधि में प्रस्तुत कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया 02 दिसम्बर 2025 से 16 दिसम्बर 2025 तक चलेगी, जिनका निस्तारण 30 दिसंबर 2025 तक पूरा कर अनुपूरक सूची जारी कर दी जाएगी। अंतिम मतदाता सूची 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।