भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विशेष रोल प्रेक्षक एवं संयुक्त सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बीएसए कॉलेज में आयोजित विशेष मतदाता पुनरीक्षण मेगा कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विशेष प्रेक्षक अग्रवाल ने मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य है। अधिकारियों को दिए निर्देश
अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मृतक मतदाताओं के नाम हटाने, स्थानांतरित मतदाताओं के विवरण में संशोधन करने और नए मतदाताओं का पंजीकरण पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से किया जाए। मेगा कैंप में नागरिकों की सुविधा
मेगा कैंप में आम नागरिकों के लिए नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से संबंधित आवेदन स्वीकार किए गए। बड़ी संख्या में लोग कैंप में पहुंचे और अपनी समस्याएं बताईं, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। विशेष प्रेक्षक ने कैंप में उपलब्ध व्यवस्थाओं, काउंटरों की स्थिति और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया।
जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी
इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पंकज वर्मा और एसडीएम सदर अभिनव जे. जैन भी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने प्रेक्षक को जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की रूपरेखा, अब तक की उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी। सभी नागरिकों को सूची में शामिल करने का आह्वान विशेष रोल प्रेक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान अधिक से अधिक नागरिकों को जागरूक किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह सके। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सही दिशा में किए गए ये प्रयास आने वाले चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।