केंद्रीय बजट पर लखनऊ के व्यापारियों, नेताओं, महिलाओं और छात्रों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आईं। व्यापारियों ने कहा कि इसमें उनके लिए कुछ नहीं है। किसानों और आम आदमी को भी कुछ नहीं दिया गया। स्टूडेंट्स ने भी बजट-2026 को निराशाजनक बताया। उनका कहना है कि इस बजट में केवल अच्छी बातें हैं। शिक्षा और रोजगार के लिए क्या दिया, यह है ही नहीं। वहीं, रियल एस्टेट से जुड़े लोगों ने इसे दूरगामी बताया। कहा- इंफ्रास्ट्रक्चर और इन्वेस्टमेंट पर केंद्रित बजट से उद्यमियों को दीर्घकालिक मजबूती मिलेगी। लखनऊ में आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी और सदस्यों ने बजट को इंदिरानगर स्थित गाजीपुर मुख्यालय में बजट का लाइव प्रसारण देखा। डिक्की उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने भी बजट देखा। उन्होंने कहा- इस बजट से पशुपालन और मेडिकल सेक्टर से जुड़ी योजनाओं पर भरोसा बढ़ेगा। 2 तस्वीरें देखिए… बजट के लिए लखनऊवासी क्या-क्या बोले, पढ़िए नीचे लाइव ब्लॉग में…