घाटमपुर में नशेबाजी के विवाद में मोहित की हत्या लाठी डंडों से पीटकर युवकों ने कर दी थी, शनिवार सुबह मोहित का अंतिम संस्कार कानपुर के नजफगढ़ घाट में हुआ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में छ और पीठ में चार चोट के निशान मिले हैं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है। देर शाम दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। कल दोनों को न्यायालय में पेशकर जेल भेजा जाएगा। घाटमपुर नगर के नौबस्ता पूर्वी निवासी राजबहादुर के 23 वर्षीय बेटे की हत्या नशेबाजी में हुए विवाद में पड़ोस में रहने वाले युवकों ने लाठी डंडे से पीट पीटकर कर दी थी, शुक्रवार देर शाम युवक का शव पोस्टमार्टम होने के बाद घर पहुंचा, परिजन शनिवार सुबह मोहित के अंतिम संस्कार करने के लिए कानपुर के नजफगढ़ घाट लेकर गए। जहां पर मोहित के शव का अंतिम संस्कार हुआ। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ले के दिलशाद उर्फ लोहा सिंह, ननका, सोनेलाल, गुड्डू समेत तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी, पुलिस ने आरोपी गुड्डू से पूछताछ करने बाद उसे शनिवार को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है। पुलिस की टीमें फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। देर शाम ननका और लोहा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। कल दोनों को न्यायालय में पेशकर जेल भेजा जाएगा। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि गुड्डू को आज जेल भेजा गया था, देर शाम ननका और लोहा सिंह को गिरफ्तार किया गया है। कल दोनों को न्यायालय में पेशकर जेल भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में छह और पीठ में चार चोट के निशान मिले मृतक मोहित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की तीन हड्डियां टूटी मिली है, और सिर पर छह चोट के निशान मिलें है, उसके पीठ में चार चोंट के निशान मिले हैं। मोहित की मौत सिर पर लाठी डंडे से कई वार करने से हुई है। पुलिस घटना की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।