शादी में शामिल होने आई महिला से चेन छीनी:कानपुर से लखनऊ आई थी; बाजार से लौटते वक्त 2 बाइक सवार ने निशाना बनाया

लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में कानपुर से आई एक महिला से बाइक सवारों ने सोने की चैन की छीन ली। महिला अपनी नंद के बेटे की शादी में शामिल होने आई थीं। बाजार से लौटते वक्त दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने सआदतगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कानपुर जाजमऊ निवासी सईदा खातून ने बताया कि वो सआदतगंज में हयात हॉस्पिटल के पास स्थित गली में बाजार से लौट रही थीं। उसी समय जैसे ही नंद किश्वर जहां के घर की ओर जा रही थीं। तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से करीब 5 ग्राम वजन की सोने की चेन झपट ली। 5 ग्राम वजन की सोने की चेन झपट ली छीना-झपटी के दौरान महिला नीचे गिर पड़ीं, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की शिकायत पीड़िता ने सआदतगंज थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।