शामली में युवक की गोली मारकर हत्या:हमलावर घर के बाहर शव रख कर फरार, तमंचा बरामद

शामली में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या की दी। हमलावर घर के बाहर युवक का शव रख करके फरार हो गए। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला कांधला थाना क्षेत्र के इससोपुर टील गांव का है। सूचना पर मौके पर सीओ कैराना व एएसपी के साथ अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का दौरा करने के बाद परिजनों से पूछताछ की है। सूचना पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मौके पर खून के नमूने लिए। पुलिस ने मौके से एक 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है। गांव इस्सोपुर टील निवासी सलीम का पुत्र अशरद (18) गांव के ही मुरली मनोहर इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। परिजनों के अनुसार रविवार को अरशद अपनी माता इमराना के साथ कैराना कार्य से गया हुआ था। कैराना से खरीददारी करने के बाद करीब 02ः30 बजे वह गांव लौटा था। चचेरे भाई शादाब ने बताया कि अज्ञात लोगों ने अरशद को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। गांव में चर्चा है कि गोली मारने से पहले अरशद पर चाकू से हमला किया गया था। शादाब ने बताया कि अरशद तीन भाइयों में से एक था और उसकी चार बहनें हैं। उसने कहा कि अरशद की गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।।