शामली में 50 हजार का इनामी सामा एनकाउंटर में ढेर:सिपाही के हाथ में लगी गोली; अक्टूबर में पुलिस मुठभेड़ के बाद फरार हो गया था

शामली में 50 हजार का इनामी बदमाश समयदीन उर्फ सामा मुठभेड़ में मारा गया है। एक सिपाही भी हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस को देर रात इनपुट मिला कि समयदीन शामली में है और भागने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने रात 2 बजे घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी फायर किया। इसमें समयदीन को गोली लग गई। वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां उसकी मौत हो गई। मौत से पहले पूछताछ में समयदीन ने बताया कि शामली में दो महीने पहले (18 अक्टूबर) हुए एनकाउंटर में मारा गया नफीस उसका साथी था। 40 साल का समयदीन शामली के ही कांधला का रहने वाला था। अभी कर्नाटक के तुमकूर में रहता था। 18 अक्टूबर शामली में एनकाउंटर के दौरान मारे गए बदमाश नफीस के साथ था। लेकिन, मौका पाकर भाग निकला था। पुलिस के मुताबिक, सामा यूपी में वारदात करने के बाद कर्नाटक भाग जाता था। उसके खिलाफ 23 मुकदमे दर्ज थे। उसके पास से 9 mm की पिस्टल और एक तमंचा मिला है। एनकाउंटर से जुड़ी हुई 3 तस्वीरें देखिए- अब 3 पाॅइंट में जानिए एनकाउंटर की पूरी कहानी पुलिस ने सामा के बारे में क्या-क्या बताया 18 अक्टूबर को मारे गए नफीस का साथी था सामा
समयदीन 18 अक्टूबर को एनकाउंटर में मारे गए नफीस का साथी था। नफीस 16 अक्टूबर को अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए शामली के भाभीसा गांव आया था। यहीं पर पुलिस ने 18 अक्टूबर को उसका एनकाउंटर कर दिया था। नफीस कांधला गांव के मुहल्ला खैल का रहने वाला था। उसके पिता का नाम मोहम्मद मूदा है। नफीस पर हत्या, लूट और डकैती के 34 मुकदमे दर्ज थे और वह पिछले 3 साल से फरार था।
नफीस और सामा का कर्नाटक कनेक्शन
नफीस ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी रुकसाना की 6 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद उसने कोलकाता की रहने वाली शमा से शादी की। शादी के बाद नफीस अपनी दूसरी पत्नी शमा के साथ कोलकाता में ही रहने लगा। वह कभी-कभी शामली आता था। नफीस का कर्नाटक से भी कनेक्शन था, जहां वह कपड़ों की फेरी का काम करता था। पढ़ें पूरी खबर… 8 साल में 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया
राज्य सरकार के अनुसार, मार्च 2017 से अक्टूबर 2025 तक यूपी पुलिस ने 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इस दौरान 15,000 से अधिक पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें 31,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए और 10,000 से अधिक को गोली मारी गई। —————————————————– ये खबर भी पढ़ेंः- महिला सिपाही से इश्क करते थे इंस्पेक्टर:​मेरठ में ​​​​​​अकेले बर्थडे मनाया तो धक्का लगा, कहा- रुको वरना गोली मार लूंगा, मीनाक्षी बोली- मार लो जालौन के इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय (46) की मौत की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। इस बीच इंस्पेक्टर की मौत से पहले महिला कॉन्स्टेबल मीनाक्षी शर्मा से झगड़े की बात सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, महिला सिपाही से इंस्पेक्टर का अफेयर चल रहा था। झगड़े की शुरुआत मीनाक्षी के बर्थडे के दिन (2 दिसंबर) से शुरू हुई थी। ​​​​​​पढ़ें पूरी खबर…