शिक्षा मंत्री ने बच्चों को तिलक लगाया, मिठाई खिलाई:लखीमपुर में छात्रों का हंगामा, यूपी बोर्ड परीक्षा में 53 लाख स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम

देश की सबसे बड़ी यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा आज से शुरू हो गई है। लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने स्कूली बच्चियों का वेलकम किया। उन्हें तिलक लगाया, गुलाब का फूल देकर मिठाई खिलाई। वाराणसी के हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने छात्राओं पर पुष्पवर्षा की। बच्चों ने स्कूल के शिक्षकों के पैर झुककर आशीर्वाद लिया। आज हिंदी का पेपर है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक चलेगी। इस बार नकल को रोकने के लिए CCTV से निगरानी की जाएगी। रंग बिरंगी कॉपी का इस्तेमाल किया जा रहा है। हाईस्कूल की कॉपी का रंग पिंक और 12वीं की कॉपी का रंग भूरा है। लखीमपुर खीरी के एक इंटर कॉलेज में फीस न जमा होने पर बच्चों को प्रवेश पत्र नहीं दिए। इसके चलते बच्चों ने हंगामा कर दिया। हालांकि, बाद में प्रवेश पत्र दे दिया। प्रदेशभर के 8 हजार से ज्यादा केंद्र बनाए हैं। इस बार 5337778 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। इसमें हाईस्कूल में 27 लाख और इंटरमीडिएट में 25 लाख परीक्षार्थी हैं।पिछले साल 5437174 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिाय था। यानी इस बार 2 लाख की कमी आई है। 10वीं की परीक्षा 12 मार्च यानी 15 दिन तक चलेगी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 11 मार्च तक होगी। यानी सिर्फ 14 दिनों में एग्जाम खत्म होगा। तस्वीरें देखिए…
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए