शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने वाला जालसाज गिरफ्तार:100 से अधिक लोगों से 50 लाख ठगे, फर्जी नियुक्ति पत्र दिए

ललितपुर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी शिक्षा विभाग में चपरासी समेत अन्य पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर 100 से अधिक लोगों से 50 लाख रुपए से अधिक की ठगी किया। दरअसल 4 दिन पहले यानी शुक्रवार को देवेंद्र सिंह ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पीड़ित ने बताया था कि नौकरी नहीं लगने पर युवक से पैसा वापस मांगा, तो उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने टीम गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद जखौरा थाना पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को कल्यानपुरा नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सूरज कुशवाहा के रूप में हुई। आरोपी के पास से मोबाइल फोन, नकदी, बाइक, सोने के जेवर, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड और विभिन्न सरकारी कार्यालयों की फर्जी मोहर बरामद की हैं। नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसा हड़पता सीओ सिटी अजय कुमार ने बताया कि आरोपी सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से पैसे हड़पता था। पूछताछ में सूरज ने बताया कि उसने खुद को बीएसए कार्यालय में चपरासी के पद पर तैनात बताया था। अधिकारियों से अच्छी पहचान होने का दावा करता था। आरोपी ने बताया कि उसने करीब दो साल पहले देवेंद्र नामक युवक और उसके रिश्तेदारों से संविदा पर बाबू और चपरासी के पदों पर नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए लिए थे। इसके बाद कंप्यूटर के माध्यम से फर्जी नियुक्ति पत्र और मोहरें बनवाकर उन पर हस्ताक्षर किए। साथ ही लोगों को नियुक्ति पत्र डाक से भेज दिए। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अब तक 100 से अधिक लोगों के साथ इसी तरह की धोखाधड़ी की है। ठगी की रकम से बाइक, जेवरात व अन्य कीमती सामान खरीदे हैं। एसपी ने गठित की थी टीम यह मामला 4 दिन पहले उस समय सामने आया, जब थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम चक नगवास निवासी देवेंद्र पुत्र लाखन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि नौकरी न लगने पर जब उसने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के दिए। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से 40 हजार रुपए का मोबाइल फोन, 74,030 रुपए नकद, 85 हजार रुपए मूल्य की बाइक, 55 हजार रुपए का सोने का हार, विभिन्न सरकारी कार्यालयों की फर्जी मुहरें, एसबीआई एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद किया। ————————— ये भी पढ़ें… मिसकैरेज करवाया, बोला-शादी करनी है तो मुसलमान बनो:कहने वाला डॉक्टर सस्पेंड, योगी ने KGMU की पीड़ित लेडी डॉक्टर से बात की, बोले- बख्शेंगे नहीं लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में महिला डॉक्टर से ‘शादी करनी है तो मुसलमान बनो’ कहने के आरोपी डॉक्टर को मंगलवार को सस्पेंड कर दिया गया। उसके विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई। उसके खिलाफ FIR भी दर्ज हो गई। सोमवार देर शाम योगी ने लेडी डॉक्टर को फोन किया था। पढ़ें पूरी खबर…