शीत लहर से लखनऊ की ट्रेन-बस सेवाएं प्रभावित:नई दिल्ली रूट की ट्रेनें 14 घंटे से अधिक देरी से चलीं, 3 जनरथ बस रद्द

लखनऊ होकर जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें यात्रियों को शीतलहर में परेशान कर रही है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं, जिसके कारण यात्रियों को प्लेटफार्म पर खुले में ट्रेन का इंतजार करना मजबूरी हो रहा है। सर्द हवाओं के बीच प्लेटफार्मों पर सिकुड़ कर बैठे यात्री घंटों देरी से चल रही ट्रेनों की आवाजाही का नियत समय न बनाने से रेल सेवा को कोस रहे हैं। रविवार को सबसे ज्यादा देरी से आने वाली ट्रेन बरौनी-नई दिल्ली रही। यह अपने निर्धारित समय से 14.34 घंटा की देरी से पहुंची। उधर, वीआईपी ट्रेन तेजस शनिवार की रात 3.17 घंटा की देरी से आई। 14 घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची बरौनी नई दिल्ली ट्रेन लखनऊ स्टेशन पर ट्रेन नंबर 02563 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का इंतजार करने वाले खासे परेशान हुए। यह ट्रेन 14.34 घंटा की देरी से पहुंची। यात्रियों की शिकायत रही कि ट्रेन कितने घंटे की देरी से आएगी, इसकी सही जानकारी नहीं दी जा रही है। ऐसे में उन्हें प्लेटफार्म पर खुले में बैठना मजबूरी हो रही है। यात्री निखिल श्रीवास्तव ने रेलवे के एक्स पर पोस्ट कर इस बात से नाराजगी भी जताई। कहा कि सारे यात्री को प्लेटफार्म पर बने शेड के नीचे आ नहीं सकते। जिन्हें खुले में इंतजार करना पड़ रहा है, उनके लिए कुछ इंतजाम किए जाने चाहिए। देरी से आने वाली ट्रेनों में 02569 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 7.07 घंटे, 15066 दून-गोरखपुर एक्सप्रेस-3.49 घंटे, 15033 पटना-लखनऊ एक्सप्रेस-2.50 घंटे, 82502 तेजस एक्सप्रेस-3.17 घंटें, 12230 लखनऊ मेल 1.09 घंटें, एसी स्पेशल 1.09 घंटे, 12420 गोमती एक्सप्रेस 1.30 घंटे शामिल रही। देर से आने वाली अन्य ट्रेनें शौचालयों के टूटे दरवाजे के साथ चली मौर्य एक्सप्रेस शौचालयों के टूटे दरवाजों के साथ मौर्य एक्सप्रेस चली। इसकी शिकायत एक यात्री ने रेलवे के एक्स पर की। डीआरएम लखनऊ के पोस्ट से मामला दिखवाने का आश्वासन दिया गया। दरवाजे सही हुए या नहीं, इसकी जानकारी एक्स पर अपडेट नहीं की गई। यात्री सुब्रत कुमार ने 15028 मौर्य एक्सप्रेस के कोच सी-8 के शौचालयों के टूटे दरवाजे की शिकायत रेलवे से की। उन्होंने अंदर की ओर टूट कर गिरे दरवाजों की फोटो भी शेयर की। कहा कि इस कोच के दोनों शौचालयों के दरवाजे टूटे हुए हैं। कोच में सवार यात्रियों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। टूटे दरवाजों के कारण कोई शौचालय नहीं जा पा रहा है। उन्होंने रेलवे से तुरंत सुधार के लिए अनुरोध किया। उनके पोस्ट पर डीआरएम लखनऊ की ओर से आश्वासन दिया गया। 3 जनरथ बस निरस्त घने कोहरे के चलते रविवार को तड़के 4 से सुबह 9 बजे तक गोंडा, गोरखपुर,आगरा, मेरठ, बुलंदशहर और दिल्ली की सेवाएं (आगरा एक्सप्रेस वे) तीन घंटे लगभग देरी से रहीं। जिसके चलते कौशांबी डिपो, लीडर डिपो और महोबा डिपो की जनरथ सेवाएं निरस्त रहीं। लखनऊ से विभिन्न शहरों के लिए रवाना होने वाली अधिसंख्य बसों में सीटें खाली ही रहीं। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार शीत लहर के कारण सुबह के समय यात्रियों की संख्या कम ही रह रही है। रात की सेवाओं में भी कमोवेश यही स्थिति बन रही है।