श्रीरामलल्ला के पाटोत्सव महोत्सव–2026 के पावन अवसर पर गुरुवार, 22 जनवरी को मणिरामदास की छावनी, वासुदेव घाट में यह महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव से हुआ। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष, महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज के अस्वस्थ होने के कारण कार्यक्रम को सादगीपूर्वक आयोजित किया गया। महंत नृत्यगोपाल दास के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं शतायु होने की मंगलकामना का संकल्प इस अवसर पर श्रीराम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं शतायु होने की मंगलकामना का संकल्प भी लिया गया।
विदित हो कि 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्रीरामलला अपने जन्मस्थान पर विराजमान हुए थे। तभी से श्रीरामलल्ला अयोध्या जी सेवा समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम में श्रीराम यंत्र पर प्रभु श्रीरामलला की स्थापना कर विधिवत पूजन किया गया तथा भक्तों के मध्य उसका वितरण भी किया गया। 108 आचार्यों द्वारा सामूहिक रूप से सुंदरकाण्ड का पाठ किया गया
गुरुवार को सम्पन्न इस धार्मिक अनुष्ठान में मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास तथा ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य राजानंद शास्त्री (डॉ. हरीश शास्त्री) द्वारा वैदिक विधि से पूजन सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर 108 आचार्यों द्वारा सामूहिक रूप से सुंदरकाण्ड का पाठ किया गया तथा श्रीराम रक्षा यंत्र का पूजन एवं श्रीराम रक्षा स्तोत्र का सस्वर पाठ सम्पन्न हुआ।
ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य राजानन्द शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीराम रक्षा यंत्र का निर्माण चाँदी पर किया गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से श्रद्धालु भक्तों तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस यंत्र से भक्तों को आध्यात्मिक, मानसिक एवं दैहिक लाभ की अनुभूति हो रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम अत्यंत भव्य रूप में आयोजित किया जाना प्रस्तावित था, किंतु ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज के अस्वस्थ होने के कारण कार्यक्रम को सीमित स्वरूप में सम्पन्न किया गया। साथ ही ब्राह्मणों को विशेष संकल्प प्रदान किया गया कि वे श्री महाराज जी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए पाठ एवं जप करें, जिससे श्री महाराज जी शतायु हों और पुनः स्वस्थ होकर अपने शिष्यों एवं श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करते रहें।