श्रावस्ती में लापता किसान नेता का जला हुआ शव जंगल में मिला। महिला 17 फरवरी को किसान यूनियन की बैठक में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली थीं। उसके बाद से लापता थीं। मंगलवार को दोपहर 2 बजे पुलिस ने ककरदरी रेंज जंगल में से महिला का जला शव बरामद किया। महिला की अस्थियां क्षत विक्षत हालत में मिली। पति ने जूते और कपड़ों से अपने पत्नी के रूप में पहचान की। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया। मामला मल्हीपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरा मामला… किसान नेता आंचल मिश्रा (25) पत्नी संतोष मिश्रा, बांसगढ़ी फत्तेपुर बनगई गांव में 2 बच्चों के साथ रहती थी। आंचल मिश्रा किसान यूनियन अराजनैतिक महिला विंग की जिलाध्यक्ष थी। 17 फरवरी को भिनगा में किसान यूनियन की बैठक में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली थीं। इसके बाद वह रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गईं। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर 19 फरवरी को मल्हीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सोमवार को करीब दो सप्ताह बाद ककरदरी जंगल से उनका जला हुआ शव बरामद हुआ। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पति संतोष मिश्रा ने पास के ही सूरज वर्मा नामक युवक पर हत्या कर शव जलाने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना के बाद सूरज वर्मा उनके साथ मिलकर आंचल की तलाश का नाटक करता रहा। जानकारी के अनुसार, जांच में दोनों की आखिरी लोकेशन एक ही स्थान पर मिलने की बात सामने आई है। जिससे संदेह और गहरा गया है। घटना के बाद एहतियातन जंगल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
सीओ सतीश कुमार शर्मा ने बताया- 19 फरवरी को महिला के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 3 मार्च को ककरदरी जंगल में महिला का क्षत-विक्षत अवस्था में शव बरामद हुआ है। घटनास्थल का निरीक्षण कर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्रित कर कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। ——————————- ये भी पढ़ें…
होली मनाने जा रहे पति-पत्नी समेत 6 की मौत:यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस-कार की टक्कर, उछलकर 10 फीट दूर गिरी गाड़ी यूपी के हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के डबल डेकर बस ने चलती ईको वैन को पीछे टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत हो गई, 7 लोग घायल हो गए। मृतकों में 3 आगरा और 3 राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले थे। होली के लिए घर जा रहे थे। बस दिल्ली से गोरखपुर, जबकि वैन दिल्ली से धौलपुर जा रही थी। ओवरटेक करने की कोशिश करते वक्त टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन उछलकर 10 फीट दूर गिरी। उसका पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि बस सवार यात्रियों को चोट नहीं आई। पढ़ें पूरी खबर…