राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ किसी को अपना विरोधी नहीं मानता है क्योंकि हमारा किसी से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। यह बात सही है कि देश में अलगाववाद व राष्ट्रद्रोह करने वालों के हम ख़िलाफ़ हैं। ये बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने आज रविवार को प्रयागराज में कही। वह मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के प्रो प्रीतम दास सभागार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में युवाओं व व्यापारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, कुछ साल पहले भारत की स्थिति कमजोर हुई थी। वर्ष 1990 के पहले भारत को सोना गिरवीं रखना पड़ा था बाद में हम लोग वापस ला पाए। आज 52 प्रतिशत लोग शहर में रह रहे हैं। हर आदमी शहर की तरफ भाग रहा है लेकिन इस पर विचार करना होगा कि क्या इससे देश चल सकता है। उन्होंने परिवार को भी संगठित करना होगा। कहा, परिवार आज लड़खड़ाते हुए दिख रही है। हमारे परिवार हमेशा अच्छी रही लेकिन आज हमारे परिवार बिखर चुके हैं। इस पर प्रत्येक व्यक्ति को सोचना होगा कि स्वस्थ परिवार से ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण हो सकता। उन्होंने 5 प्रमुख मुद्दों पर फोकस करने का आह्वान किया। उन्होंने जातिवाद को तोडने की जरूरत बताई। कहा, कल गणतंत्र दिवस है, हमें संविधान में मिले अधिकार व कर्तव्यों को भी ध्यान में रखना होगा। यहां पर उन्होंने युवाओं और व्यापारियों से सवाल जवाब दिया।