संभल में एक केमिकल हैंडीक्राफ्ट कारखाने में भीषण आग लग गई है। मंगलवार दोपहर लगी इस आग पर काबू पाने के लिए पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय लोग डेढ़ घंटे से अधिक समय से प्रयास कर रहे हैं। आग का धुआं 700-800 मीटर दूर से दिखाई दे रहा है। हैंडीक्राफ्ट कारखाने में काम कर रहे कर्मचारियों ने हल्का धुआं देखा। लगभग 12:30 बजे आग तेजी से फैल गई और विकराल रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट-सर्किट होने से आग लगी है। आग इतनी भयानक है कि आस-पास के करीब 12 मकान खाली करा लिए गए हैं। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने का प्रयास कर रही है। देखिए 3 तस्वीरें… घटना थाना हयातनगर क्षेत्र की उपनगरी सरायतरीन के मोहल्ला भूड़ा में हुई। मंगलवार दोपहर करीब 12:05 बजे केमिकल (रेजिन) कारखाने में आग लग गई। आग इतनी भयानक लगी की। करीब 800 मीटर दूर तक काला धुंआ नजर आ रहा है। करीब 8 फीट तक ऊंची लपटें उठ रही हैं। डेढ़ घंटे से आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। कारखाना वसीम का है जो भूड़ा सरायतरीन का रहने वाला है। कारखाने में चूड़ी के ऊपर रेजिन लगाने का काम किया जाता था। एक छोटे से घर में 5 साल से कारखाना संचालित हो रहा था जिसमें निकलने का एक ही दरवाजा था। जिस समय आग लगी उस समय 4 कारीगर काम कर रहे थे। उन्होंने जैसे ही आग फैलती देखी वहां से भागकर गए। गोदाम मालिक को घटना की सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शी सरफराज ने बताया कि डेढ़ घंटे से यहां आग लग रही है, पुलिस भी मौके पर है और हम लोग भी आग हो जाने के लिए यहां लगे हैं। मो. अनस ने बताया कि लगभग 12:00 बजे के आसपास हल्का-हल्का धुआं निकलना शुरू हुआ था, इसके बाद आग फैलती चली गई, पुलिस प्रशासन और हम लोग यहां मौजूद हैं। कारखाने के अंदर से थोड़ा सामान हम लोगों ने निकाल लिया था बाकी सामान अंदर ही रह गया है। इस घर की दीवार गिरी है। आग लगने की सूचना के बाद दमकल विभाग और थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर अभी तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। आग की चपेट में आने से कारखाने की एक दीवार ढह गई है। बताया जा रहा है कि आग तीन से चार पड़ोसी मकानों तक फैल गई है, जिसके बाद एहतियातन करीब 12 मकानों को खाली करा लिया गया है। सुहैल इकबाल पहुंचे घटनास्थल पर सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल ने कहा- घटना की जानकारी मिलने के बाद मैं यहां आया हूं। सरायतरीन में बड़े स्तर पर हैंडीक्राफ्ट का काम होता है, दमकल विभाग की गाड़ी अभी कम आई है ओर आनी चाहिए। काफी टाइम से आग लगी हुई है। घटनास्थल पर पुलिस और दमकल विभाग के अलावा सैकड़ों स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयासों में जुटे हैं। डायल 112 की तीन गाड़ियां भी मौके पर मौजूद हैं। आग पर जल्द काबू पाने के लिए चंदौसी और गुन्नौर से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गई हैं, जो रास्ते में हैं। खबर अभी अपडेट कराई जाएगी…. ————————————– ये खबर भी पढ़िए… CPMT टॉपर थी शाहीन, तलाक के बाद बनी आतंकी:लखनऊ में पिता बोले- बेटी आतंकी नहीं हो सकती, मेरा दिल नहीं मानता “मेरी बेटी शाहीन मेडिकल कॉलेज में टॉपर थी। वह आतंकी नहीं हो सकती, मेरा दिल नहीं मानता। हमारी बेटी ने लोगों की सेवा में जिंदगी बिताई है। RDX मिलने की खबर सुनकर हम सकते में हैं। हमारी आखिरी बात करीब एक महीने पहले हुई थी।” पूरी खबर पढ़ें