संभल के थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव ऐंचोली में रविवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी कांशीराम की एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भाटी दोपहर 2 बजे जनपद संभल की सीमा में पहुंचे और शाम 5 बजे सभा का समापन हुआ। मुरादाबाद मंडल के मुख्य प्रभारी पुष्पेंद्र राणा ने अपने संबोधन में महापुरुषों को नमन किया और पार्टी की विचारधारा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने और एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।राणा ने कहा कि आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी केवल एक दल नहीं, बल्कि कमजोर और पिछड़े वर्ग की ढाल हैं। उन्होंने वर्तमान सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि आज संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों पर खतरा है।उन्होंने बुलडोजर संस्कृति और डर के माहौल के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं को “नीली क्रांति” के माध्यम से सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करने के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि रविंद्र भाटी ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव (2027) की तैयारी अभी से शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित किया कि जब तक चंद्रशेखर आजाद मुख्यमंत्री नहीं बन जाते, तब तक कोई भी कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेगा।भाटी ने अनुशासन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि जिसके पास अनुशासन नहीं होता, उसके पास कभी शासन भी नहीं आता। उन्होंने हर बूथ और हर गांव में भीम आर्मी के सैनिकों को तैयार करने का निर्देश दिया।उन्होंने चंद्रशेखर आजाद के संघर्षों का उल्लेख करते हुए बताया कि जब देश में NRC और CAA के माध्यम से मुस्लिम समाज को डराया जा रहा था, तब चंद्रशेखर आजाद ही जामा मस्जिद की सीढ़ियों से लेकर जेल की सलाखों तक उनके हक के लिए लड़े थे। भाटी ने नासिर-जुनैद हत्याकांड, डॉ. कफील खान और आजम खान जैसे मुद्दों पर पार्टी के कड़े रुख का भी जिक्र किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा देश को बांटने और हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाने की राजनीति कर रही है। उन्होंने अपने संबोधन का समापन करते हुए कहा कि यह देश जितना सरदार पटेल का है, उतना ही मौलाना अबुल कलाम आजाद का भी है, जो राष्ट्रीय एकता का संदेश देता है। आजाद समाज पार्टी, पुष्पेंद्र राणा (प्रदेश संगठन मंत्री एवं मुख्य प्रभारी मुरादाबाद मंडल), रमेश कुमार गंधर्व (प्रदेश संगठन सचिव एवं प्रभारी मुरादाबाद मंडल), बाबू शराफत अली (प्रदेश सचिव), राजकुमार (प्रदेश सचिव)देवेंद्र बैंसला (प्रदेश कोर कमेटी सदस्य), उस्मान सैफी (मंडल प्रभारी संभल प्रभार एवं मंच संचालक), सत्येंद्र भाटी (वरिष्ठ पदाधिकारी / वक्ता), पिट्टू प्रधान (मंडल अध्यक्ष, बी.एम.जे. BMJ), विजय कुमार (मंडल प्रभारी), शहजाद खान (जिलाध्यक्ष, संभल), सोनू कुमार जिला महासचिव, संभल), विनीत पाल (कार्यक्रम आयोजक), ऋषिपाल यादव जी प्रदेश सचिव, भारतीय किसान यूनियन (असली), विमल कुमार जी जिला उपाध्यक्ष संभल, सुभाष चंद सागर विधानसभा अध्यक्ष चंदौसी, चौखेलाल सागर एडवोकेट एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, हुकम सिंह यादव जी पूर्व तहसीलदार, पुष्पेंद्र राणा जी मुख्य मंडल प्रभारी मुरादाबाद मंडल, रमेश गंधर्व जी मंडल प्रभारी मुरादाबाद मंडल, राजकुमार यादव मंडल प्रभारी, सचिन चौधरी मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, विकास तहसील संयोजक चंदौसी, नौबतराम जी संगठन के सक्रिय सदस्य (सेवानिवृत्त), विशाल कार्यकर्ता भीम आर्मी, आदि मौजूद रहे।