संसद की सीढ़ियों पर फिसले थरूर, अखिलेश ने संभाला, VIDEO:मोबाइल पर बात करते जा रहे थे; हाथ पकड़कर गाड़ी तक छुड़वाया

संसद में बजट सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर का संसद की सीढ़ियों से उतरते वक्त संतुलन बिगड़ गया। वे गिर पड़े, तभी पास खड़े सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तुरंत आगे बढ़कर उन्हें संभाल लिया। इतना ही नहीं, अपने सहयोगी आशीष यादव से गाड़ी तक छोड़कर आने को कहा। वह हाथ पकड़कर उन्हें गाड़ी तक ले गए। बताया जा रहा कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय शशि थरूर फोन पर बातचीत करते हुए सीढ़ियों से उतर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया। हालांकि, उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। अखिलेश उस वक्त अपने सांसदों के साथ बातचीत कर रहे थे। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। इससे पहले, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने SIR को लेकर एक बार फिर चुनावा आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- चुनाव आयोग को अपनी बिल्डिंग पर BJP का झंडा लगा लेना चाहिए। जो SIR चल रहा है, इसमें भाजपा के लोग शामिल है, वो जिसका वोट कटवाना चाहते हैं, वो कटवाते हैं। जिसका जुड़वाना चाहते हैं, जुड़वाते हैं। उन्होंने कहा- अगर हम कोई शिकायत करना चाहते हैं तो चुनाव आयोग उसको नजरअंदाज कर रहा है। चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है और उनकी जिम्मेदारी है कि वोट ज्यादा से ज्यादा बनें। चुनाव आयोग के लोगों का जिस तरह का व्यवहार है, उससे ऐसा लगता है कि वो भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। वहीं, अमेरिका से हुई डील पर भी सपा प्रमुख ने तंज कसा। उन्होंने कहा-यह जो डील हुई है, यह डील नहीं ढील है। हमारा पूरा बाजार उनके हाथ में दे दिया। अखिलेश ने कहा- डॉ. राम राम मनोहर लोहिया, जॉर्ज फर्नांडिस और नेताजी सहित तमाम समाजवादी नेताओं ने हमेशा कहा कि सबसे ज्यादा खतरा हमें किसी से है तो चीन से है। रेजांग ला मेमोरियल भी जहां बना था उसको हटाकर कई किलोमीटर दूर बनाया गया। सपा के सांसद राम गोपाल यादव ने सत्र न चलने पर कहा- मैं 1952 से लेकर 2014 तक कई प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल देख चुका हूं। लेकिन इस तरह से सस्पेंड नहीं किया गया। वहीं, मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- उनके व्यवहार की जितनी निंदा की जाए कम है। इस तरह का व्यवहार अगर एक सांसद करें तो बहुत शर्मनाक है। संसद के बजट सत्र में यूपी के सांसदों ने क्या-क्या किया, नीचे पढ़िए…