कानपुर के सजेती में बाइक से साले के साथ रविवार को कानपुर से सजेती जा रहे साले बहनोई की बाइक को तेज रफ़्तार ट्रक ने गुजेला के पास टक्कर मार दी। इस पर बहनोई की कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साला बाल बाल बच गया। हादसे के बाद मौके से मय ट्रक के चालक टोल बैरियर तोड़ते हुए भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की है। कानपुर के रेल बाजार फेथ फुलगंज निवासी मोहम्मद दिलशाद ने सजेती पुलिस को बताया कि वह रेल बाजार निवासी अपने बहनोई 50 वर्षीय मोहम्मद अब्दुल्ला के साथ बाइक से सजेती में लगने वाली मवेशी बाजार जा रहा थे। जैसे ही वह लोग गुजेला के प्रभात धरम कांटे के पास पहुंचे ही थे, कि पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों लोग बाइक से उछलकर अलग अलग जा गिरे। इससे पहले वह लोग कुछ समझ पाते ट्रक बहनोई को कुचलता हुआ भाग निकला। भागने की जल्दबाजी में उसने अलियापुर टोल बैरियर भी तोड़ दिया। उधर हादसे की खबर घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। खबर मिलने पर परिजन व पुलिस आनन फानन मौके पर पहुंचे है। सजेती थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ट्रक व चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।