सहारनपुर के बिहारीगढ़ स्थित सॉलिटेयर क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए बीसीसीआई अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबले में राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को पहली पारी की बढ़त के आधार पर मात देकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ, लेकिन राजस्थान की पहली पारी की 316 रनों की मजबूत बढ़त ने टीम को जीत दिला दी। राजस्थान ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट पर 494 रन बनाए। नावेद खान ने 183 रन की शतकीय पारी खेली, वहीं रजत बघेल ने 171 रन का बेहतरीन योगदान दिया। कुशाग्र ओझा 48 रन बनाकर चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए। उत्तर प्रदेश की ओर से आदित्य कुमार ने चार विकेट लिए, आयान अकरम और रवि ने दो-दो, जबकि भावी शर्मा को एक सफलता मिली। उत्तर प्रदेश की दूसरी पारी 166 रन पर 7 विकेट ढेर हो गई। भावी शर्मा ने 58 और युवराज ने 46 रन बनाए। राजस्थान की गेंदबाजी में हनी प्रताप ने चार और केतन देसाई ने तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। नावेद खान को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। अंपायर की भूमिका आनंद एस और कुशाग्र ओझा ने निभाई, जबकि नियति लोकर मैच रेफरी रहीं। शैलेंद्र पी. सिंह और विकास पांडे स्कोरिंग संभाल रहे थे। आयोजन में एसडीसीए और एल्फा क्रिकेट एकेडमी के पदाधिकारी व सदस्य सहयोगी थे।