सांसद​​​​​​​ की धमकी से राज्यमंत्री के पति को डरे:पूर्व MP अनिल शुक्ल वारसी​​​​​​​ ने जताई हत्या की आशंका, एसपी से मांगी सुरक्षा

कानपुर देहात के पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने अपनी हत्या और परिवार को नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने इस संबंध में SP-DM को पत्र लिखकर सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी योगी सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति हैं। पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने बताया कि हाल ही में हुई एक घटना के दौरान कुछ लोग उग्र हो गए थे। उन्होंने गालियां दीं और जान से मारने की कोशिश की। इस घटना के बाद से वे स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। पूर्व सांसद के अनुसार, यह घटना अधिकारियों की मौजूदगी में हुई थी। एसपी तथा डीएम दोनों इस घटना के चश्मदीद गवाह हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट रूप से पता है कि कौन सही है और किसने धमकी दी है। परिवार के सदस्य के साथ हो सकती है अप्रिय घटना पूर्व सांसद ने कहा कि उन्हें किसी भी समय जान का खतरा है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए सांसद देवेंद्र सिंह भोले, उनके परिवार के सदस्य, जितेंद्र सिंह गुड्डन, राजेश तिवारी और विवेक द्विवेदी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने बताया कि विवेक द्विवेदी खुद को ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज का प्रिंसिपल बताते हैं। पूर्व सांसद ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। भाजपा के दो गुटों में जोरदार बहस दरअसल, मंगलवार को दिशा बैठक के दौरान भाजपा के दो गुटों में जोरदार बहस हो गई थी। बहस सांसद देवेंद्र सिंह भोले और राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति एवं पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी के बीच हुई। बहस इस कदर बढ़ गई कि दोनों नेताओं के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। मौके पर मौजूद डीएम कपिल सिंह और एसपी श्रद्धांजलि पांडे ने हस्तक्षेप कर स्थिति को कंट्रोल किया। इसके बाद बैठक को बीच में ही स्थगित कर दिया गया था। —————— ये भी पढ़ें… भाजपा सांसद बोले- मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं:कानपुर देहात का हिस्ट्रीशीटर हूं; मंत्री के पति से भिड़े; सपा बोली- दो इंजन लड़ रहे ‘अगर गुंडों की बात की जाएगी, तो मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं है। मैं कानपुर देहात का सबसे बड़ा हिस्ट्रीशीटर हूं।’ यह बात मंगलवार को भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कानपुर देहात में दिशा की बैठक के दौरान कही। पढ़ें पूरी खबर…