कानपुर में शुक्रवार रात बॉलीवुड सिंगर शान ने अपने सुरों की महफिल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। CSA ग्राउंड में आयोजित गार्डेनिया पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में 80 मिनट तक उन्होंने 14 गाने गाए। शान ने ‘मैं हूं डॉन’ गीत से धमाकेदार एंट्री की। इसके बाद ‘हम जो चलने लगे हैं’ से सुरों का सिलसिला आगे बढ़ाया। बच्चों के लिए उन्होंने ‘बम-बम भोले’ गाकर माहौल को मस्ती से भर दिया। वहीं ‘बहती हवा सा’ और ‘चांद सिफारिश’ ने श्रोताओं को भावुक कर दिया। ‘ओम शांति ओम’ गूंजते ही पूरा पंडाल दर्शकों और बच्चों के साथ झूम उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमन द्विवेदी, फाउंडर अनिल द्विवेदी, डायरेक्टर नीलम द्विवेदी और चीफ डायरेक्टर सौरभ द्विवेदी ने किया।ऊपर फोटो पर क्लिक कर VIDEO देखिए…