सिपाही की शादी में पुलिस लेकर पहुंची गर्लफ्रेंड:लॉ स्टूडेंट को फेसबुक से प्रेमजाल में फंसाया, 6 महीने रिलेशनशिप में रहा

कानपुर में एक सिपाही को एलएलबी छात्रा से दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। इसके बाद आज दूसरी युवती से गेस्ट हाउस में शादी रचाने जा रहा था। पुलिस फोर्स ने उसकी गर्लफ्रेंड के साथ छापा मारा। छापा पड़ते ही सिपाही अपनी होने वाली पत्नी के साथ फरार हो गया है। शादी की तैयारियां थम गईं है। प्रेमिका ने बताया- कॉन्स्टेबल ने उसे फेसबुक से अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर 6 महीने तक रिलेशनशिप में रहा। इसके बाद शादी से मुकर गया। मैंने कानपुर देहात के अकबरपुर थाने में शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो दिन पहले कोर्ट ने आरोपी कॉन्स्टेबल खिलाफ गैरजमानती वारंट भी जारी किया था। मामला कानपुर के थाना चकेरी के एक गेस्ट हाउस का है। अब पढ़िए पूरा मामला
कानपुर देहात निवासी एक युवती ने बताया- कानपुर देहात के माझापुरवा सरसी थाना क्षेत्र रूरा निवासी यूपी पुलिस के कॉन्स्टेबल सचिन यादव ने अक्टूबर 2024 में फेसबुक के जरिए उससे दोस्ती की थी। दोनों के बीच फेसबुक के जरिए चैटिंग और फिर मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्रेम संबंध हो गए। इसके बाद शादी का झांसा देकर करीब 6 महीने तक रिलेशन में रहा और बाद में शादी से मुकर गया। इसके बाद युवती ने आरोपी कॉन्स्टेबल के खिलाफ अकबरपुर थाने में 14 मई 2025 को शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कॉन्स्टेबल के खिलाफ गैरजमानती वारंट
पीड़िता ने बताया- इसके बाद से कॉन्स्टेबल फरार हाे गया था। कोर्ट ने दो दिन पहले ही उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) भी जारी कर दिया था। पीड़िता ने बताया- मंगलवार को उसे सूचना मिली कि चकेरी के एक गेस्ट हाउस में कॉन्स्टेबल सचिन शादी करने जा रहा है। जानकारी मिलते ही अकबरपुर थाने की पुलिस के साथ मैं वहां पहुंची, लेकिन इससे पहले कॉन्स्टेबल वहां से भाग निकला। पुलिस फोर्स देखकर रिश्तेदार भी वहां से निकल गए। पुलिस ने कई घंटे तक जांच-पड़ताल की लेकिन कॉन्स्टेबल सचिन नहीं मिला। गेस्ट हाउस फोर्स तैनात
कई घंटे जांच-पड़ताल के बाद गेस्ट हाउस में पुलिस तैनात कर दी गई। इसके साथ ही युवती भी देर शाम तक पुलिस के साथ गेस्ट हाउस में डटी रही। एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने बताया- कॉन्स्टेबल सचिन अपनी गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने समेत अन्य गंभीर धाराओं में अकबरपुर थाने से फरार चल रहा है। फरार कॉन्स्टेबल के शादी की सूचना मिलने पर कानपुर देहात की पुलिस कॉन्स्टेबल की तलाश में आई थी। ———————— ये खबर भी पढ़ें… कानपुर में चूमने पर युवती ने जीभ काट ली:एक टुकड़ा जमीन पर गिरा, शादीशुदा युवक लहूलुहान होकर अस्पताल पहुंचा कानपुर में जबरन किस (KISS) करने पर युवती ने शादीशुदा युवक की जीभ काट डाली। युवती खेत गई थी। तभी पीछे से युवक भी पहुंच गया। उसने युवती को जबरन पकड़ा और किस करने लगा। युवती ने विरोध किया। लेकिन वह खुद को छुड़ा न पाई। तभी युवती ने अपने दांतों से आरोपी की जीभ काट ली। जीभ दो टुकड़ों में हो गई। एक टुकड़ा जमीन पर गिरा। पढ़ें पूरी खबर…