यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस की टीम से आगरा के थाना एकता क्षेत्र में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एसटीएफ और बदमाश के बीच 15 से 20 मिनट तक फायरिंग चली है। मुठभेड़ में बदमाश के सीने में गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जहां उसकी मौत हो गई। बदमाश का रणदीप भाटी- अमित कसाना गैंग से कनेक्शन था। उसके पास भारी मात्रा में असलहा-कारतूस बरामद हुआ है। सिपाही से लूटी हुई एक 9 MM की पिस्टल भी बरामद हुई है। मुठभेड़ थाना थाना एकता क्षेत्र में हुई है। बदमाश की पहचान पवन उर्फ कल्लू पुत्र संतराम, निवासी सिरौली, थाना लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। वह कमिश्नरेट आगरा के थाना ताजगंज में दर्ज रंगदारी के मुकदमे में वाछित चल रहा था। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। 2 तस्वीरें देखिए… पुलिस ने बताया- साल 2021 में हत्या के एक मामले में पवन पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उस दौरान उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पवन कुख्यात रणदीप भाटी – अमित कसाना गैंग का शूटर है। उसके खिलाफ हत्या के 4 मुकदमे, रंगदारी के 2 मुकदमे कुल मिलाकर 18 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पवन जेल में रहने के दौरान वह हरियाणा के कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के संपर्क में आ गया था। वर्ष 2025 में जेल से छूटने के बाद उसने बड़े पैमाने पर रंगदारी मांगना शुरू कर दिया था। बड़ी वारदात की फिराक में था
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहा था। उसके पास से भारी मात्रा में कारतूस और अवैध असलहे बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। 15 से 20 मिनट तक चली फायरिंग
एसटीएफ नोएडा यूनिट के एडिशनल एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया- एसटीएफ और कुख्यात के बीच 15 से 20 मिनट तक फायरिंग चली है। दोनों तरफ से गोली चली। जिसमें कुख्यात के सीने में एक गोली लगी है, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान मौके से एक 9MM पिस्टल बरामद हुई है, वो 2016 में थाना बिसरख गौतमबुद्ध नगर में एक कांस्टेबल मोनू धीमन से लूटी थी, जो उस समय एडीजे की पीएसओ ड्यूटी में तैनात थे। उसके संबंध में थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज है। खबर अपडेट की जा रही है।