सीतापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में एक युवक द्वारा अवैध बंदूक से खुलेआम फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक अवैध हथियार लहराते हुए फायरिंग करता दिख रहा है। वीडियो में कुछ लोग युवक को “राम प्रकाश” नाम से पुकारते हुए बंदूक देने की बात करते सुनाई दे रहे हैं। युवक हवा में फायरिंग करता नजर आ रहा है। यह वीडियो किसी गांव या खुले स्थान का बताया जा रहा है, हालांकि इसके स्थान और समय की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। देहात कोतवाली पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करने में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने और फायरिंग करने के आरोप में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।