हरियाणा के गुरुग्राम में लिव-इन में रह रहे कपल ने मथुरा के रहने वाले अपने सीनियर की हत्या कर दी। उसका शव मथुरा के कोसी में फेंक दिया। पुलिस इस केस को गुमशुदगी का मानते हुए जांच कर रही थी। जांच में बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड का एंगल सामने आया। दोनों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सीनियर ने उनके लिव इन रिलेशन का मजाक उड़ाया था। इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने चाकू और हेलमेट मारकर उसकी हत्या कर दी। अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरा मामला… वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद
गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा- पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू, हेलमेट, बाइक बरामद की है। इसके अलावा मृतक सोनपाल का ID कार्ड और बैग बरामद किया है। दोनों आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। ————————— ये खबर भी पढ़ें…. क्रिकेटर दीप्ति ने योगी से हाथ जोड़कर नमस्ते किया:DSP की वर्दी पहनकर पहुंचीं; DGP ने सेल्फी ली वीमेन वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर दीप्ति शर्मा पहली बार लखनऊ पहुंचीं। वह DSP की वर्दी में थीं। उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात कर फोटो खिंचवाई। जाते वक्त सीएम से हाथ जोड़कर नमस्ते किया। साथ में उनका परिवार भी था। पढ़ें पूरी खबर…