वृंदावन में शुक्रवार को सुदामा कुटी के संस्थापक संत सुदामा दास जी महाराज के वृंदावन आगमन के 100 साल पूरे होने पर शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत प्रेमानंद महाराज महोत्सव में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने भगवान कौशल किशोर के दर्शन किए और श्रीराम महायज्ञ स्थल की परिक्रमा की। संत प्रेमानंद महाराज करीब आधे घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर रहे। आश्रम और उत्सव स्थल पहुंचे सुदामा कुटी आश्रम पहुंचे संत प्रेमानंद महाराज ने श्री महंत सुतीक्ष्ण दास महाराज और महंत अमर दास महाराज से मुलाकात की। इसके बाद वह कुंभ मेला स्थल पर चल रहे उत्सव में पहुंचे। जहां उन्होंने श्री राम महायज्ञ स्थल की परिक्रमा की। कौशल किशोर भगवान की आरती की सुदामा कुटी आश्रम पहुंचे संत प्रेमानंद महाराज ने वहां विराजमान भगवान कौशल किशोर भगवान के दर्शन करने के बाद आरती की। भगवान कौशल किशोर के दर्शन कर संत प्रेमानंद महाराज और उनके साथ आए शिष्य भाव विभोर हो गए। यहां श्री महंत सुतीक्ष्ण दास महाराज ने उनको उत्सव का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। देखने वालों की लगी भीड़ संत प्रेमानंद महाराज के सुदामा कुटी आश्रम और कुंभ मेला स्थल पर चल रहे उत्सव में पहुंचने पर उनको देखने वालों की भीड़ लग गई। आश्रम और संत प्रेमानंद महाराज के सेवादार उनको भीड़ से निकालकर वापस केली कुंज आश्रम ले गए। संत प्रेमानंद महाराज इस दौरान करीब आधा घंटे तक उत्सव में रहे। 108 कुंडीय चल रहा श्री राम महायज्ञ सुदामा कुटी आश्रम के शताब्दी महोत्सव में विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें संत,महंत पहुंच रहे हैं। उत्सव में दस दिवसीय श्री राम महायज्ञ का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें 108 कुंडीय महायज्ञ में भक्त पहुंच कर आहुति दे रहे हैं। ………………….. ये खबर भी पढ़िए- सपा विधायक बोले- हमने चूड़ियां नहीं पहन रखीं: हसन रूमी ने कहा- ऐसा करके तो दिखाएं, भाजपा MLA ने कहा था- मस्जिद के बाहर बोटियां मिलेंगी कानपुर में BJP विधायक राहुल बच्चा सोनकर के मस्जिद को लेकर दिए गए बयान पर राजनीति गर्मा गई है। उनके बयान पर सपा ने आपत्ति जताई है। कैंट से सपा विधायक हसन रूमी ने भाजपा विधायक को चैलेंज किया है। कहा- भाजपा विधायक ऐसा करके तो दिखाएं। हम लोगों ने भी चूड़ियां नहीं पहनी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक ने थाने के अंदर दिया गया बयान आपत्तिजनक है। ये हेट स्पीच की श्रेणी में आता है। पुलिस प्रशासन को उनके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। भाजपा विधायक ने थाने के भीतर इस तरह का बयान देकर पूरे कानून व्यवस्था को चुनौती दी है। पढ़ें पूरी खबर…