सुब्रत रॉय की लग्जरी सहारा सिटी का ड्रोन VIDEO:प्राइवेट झील, जल महल; लखनऊ में 170 एकड़ की आलीशान दुनिया में अब सन्नाटा

लखनऊ में 170 एकड़ में फैला है सहारा शहर। यहां कभी सुब्रत राय, उनका परिवार रहता था। बड़े-बड़े अभिनेताओं से लेकर राजनेता यहां पहुंचते थे, लेकिन अब यहां सन्नाटा पसरा है। सहारा सिटी अडाणी को बेचने की बात हो रही है। इस बीच, लीज खत्म होने पर नगर निगम ने यहां ताले लगा दिए हैं। सहारा का यह साम्राज्य आलीशान है। इसे आम लोगों ने कभी देखा नहीं है। दैनिक भास्कर पहली बार यहां पहुंचा, ड्रोन से यहां की लग्जरी देखिए….इसमें है- प्राइवेट झील, जल महल, मुख्य कोठी और वह सबकुछ जो आम आदमी के लिए एक सपना होता है।