सेंट्रल मार्केट के व्यापारी बोले- एकजुट होकर लड़े लड़ाई:मेरठ में कहा- धर्म, राजनीतिक पार्टी के चक्कर में आंदोलन को न करें कमजोर

मेरठ की सेंट्रल मार्केट में समाजवादी पार्टी के झंडे लगाने और बाद में हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद व्यापारियों ने व्यापार बचाओं संघर्ष समितक के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया जिसमें प्रतिष्ठानों को बचाने के लिए आगामी रणनितियों पर चर्चा की गई। कमजोर न होने दें आंदोलन- सुदीप जैन व्यापारियों की बैठक में पहुंचे राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन ने कहा कि यह एक जनहित का मुद्दा है। इसमें सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। धर्म, जाति और दल से ऊपर उठकर एक दूसरे के साथ खड़ा होना चाहिए। आवास विकास और सरकार को हस्तक्षेप करते हुए नियमितकरण की कार्रवाई के तहत इ सेंट्रल मार्केट जो मेरठ की आबूलेन मार्केट के बाद दूसरे स्थान पर है इसको ध्वस्त होने से बचाना चाहिए। राजनैतिक रूप न दें- विजय राघव
किसान मजदूर संगठन के महानगर अध्यक्ष विजय राघव ने कहा कि राजैतिक दलों को इसमें लाकर इस लड़ाई को कमजोर न करें। व्यापारी हो या किसान या कोई भी वह किसी भी राजनैतिक दल का समर्थक हो सकता है। जो भी व्यक्ति है वह इस प्रकार का कार्य न करे। जो भी पार्टी का जनप्रतिनिधि हमारी मदद करना चाहता है वह करे हम उनका आभार व्यक्त करेंगे लेकिन इसे राजनैतिक रूप न दें। कल दी जाएगी तहरीर
बैठक में पहुंचे व्यापारियों ने यह भी स्पष्ठ किया कि कल वह अपने सभी साथियों के साथ लोकेश खुराना और आवास विकास के खिलाफ तहरीर भी देंगे। इसके साथ ही आगे क्या वह अपने प्रतिष्ठानों को बचाने के लिए करेंगे यह भी कल स्पष्ठ कर दिया जाएगा।