सोनभद्र में लाइनमैन जिंदा जला, VIDEO:ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए 25 फीट ऊंचे खंभे पर चढ़ा था, 10 मिनट तक जलता रहा

सोनभद्र में 25 फीट ऊंचे खंभे पर ट्रांसफॉर्मर बदलते समय लाइनमैन जिंदा जल गया। उसे पहले 11 हजार वोल्ट से जोरदार झटका लगा। इसके बाद शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते बिजलीकर्मी आग का गोला बन गया। हेल्पर ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक लाइनमैन बुरी तरह झुलस चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लाइनमैन खंभे पर चढ़कर नया ट्रांसफॉर्मर लगा रहा था। आरोप है कि काम शुरू करने से पहले उसने विभाग से शटडाउन करवाया था, लेकिन काम के दौरान 11 हजार वोल्ट की सप्लाई चालू कर दी गई। घटना घोरावल थाना के लोहोटा गांव की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। दिल दहला देने वाली तस्वीरें- अब पूरा घटनाक्रम पढ़िए… बिसहार गांव के रहने वाले संतोष कुमार (40) बिजली विभाग में लाइनमैन के रूप में संविदा पर तैनात थे। संतोष, अपनी पत्नी बिंदु (35) और दो बेटों आदर्श (15) और शिवम (18) के साथ रहते थे। वह गुरुवार को लोहोटा गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगाने गए थे। शाम करीब 7 बजे गांव पहुंचे। सहकर्मियों ने बताया कि उन्होंने सुरक्षा के सभी मानक अपनाए थे। पोल पर चढ़कर काम शुरू करने लगे। इसके पहले उन्होंने बिजली घर में सूचना देकर शटडाउन मांगा, ताकि काम के दौरान करंट न आए। जब संतोष खंभे पर चढ़कर ट्रांसफार्मर लगा रहे थे, इसी दौरान बिना किसी सूचना के 11 हजार की हाई-वोल्टेज सप्लाई अचानक चालू कर दी गई। उन्होंने बताया- संतोष को बिजली का जोरदार झटका लगा। इसके बाद वह खंभे से ही चिपक गए। शॉर्ट सर्किट होने लगा। देखते ही देखते आग लग गई। कुछ ही देर में लाइनमैन आग की चपेट में आ गए। हादसा होते ही हेल्पर मटरूलाल ने बिजली विभाग को फोन कर तत्काल शटडाउन करने को कहा। शटडाउन होते ही खंभे पर चढ़कर आग बुझाई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों की सहायता से लाइनमैन को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मामले में संतोष के साथ मौजूद हेल्पर ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा- लाइनमैन ऊपर काम कर रहा था। विभाग को इसकी जानकारी थी, तो बिजली की आपूर्ति किसके आदेश पर और क्यों बहाल की गई। लापरवाही ने ली जान सोनभद्र के एक्सीईएन एमबी ठाकुर ने बताया- दो लाइनमैन अलग-अलग जगहों पर काम कर रहे थे। संतोष और मटरू एक साथ थे, जबकि राजेश साहू दूसरी जगह पर काम कर रहे थे। राजेश साहू का काम पूरा होने पर उसने लाइन चालू करा दी। इस वजह से हादसा हुआ। मामले की जांच कराई जा रही है। —————— यह भी पढ़ें… यूपी में होली की 3 दिन की छुट्‌टी:संडे मिलाकर 4 दिन लगातार अवकाश, त्योहार से पहले सभी को मिलेगी सैलरी यूपी में 17 लाख कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में होली में 3 दिन का अवकाश रहेगा। योगी सरकार ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी किए। सरकार ने 2, 3 और 4 मार्च का होली का अवकाश घोषित किया है। जबकि 1 तारीख को रविवार है। यानी रविवार से बुधवार तक एक साथ 4 दिन की छुट्‌टी मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें…