स्कूली बच्ची पर चढ़ा ट्रक, सिर धड़ से अलग:बैग कंधे पर टंगा रहा; प्रयागराज में मामा के साथ बाइक से जा रही थी

प्रयागराज में स्कूल जा रही 10 साल की बच्ची के ऊपर से ट्रक गुजर गया। उसका सिर धड़ से अलग हो गया। हादसा इतना भीषण था कि सिर सड़क पर ही चिपक गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। बच्ची के कंधे पर स्कूली बैग टंगा रहा। सोमवार सुबह बच्ची मामा और भाई के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी, तभी सामने से रॉन्ग साइड में आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बच्ची सड़क की ओर गिर गई।जबकि मामा और छोटा भाई दूसरी ओर गिर गए। तभी पीछे से आ रहे ट्रक के पहिए के नीचे बच्ची आ गई और सिर पूरी तरह से सड़क में चिपक गया। हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। इसमें दिख रहा कि मामा बच्ची के शव के बगल में बैठा हुआ है। सड़क पर बच्ची का खून बिखरा है। मामा रोते हुए घरवालों को हादसे की जानकारी दे रहा है। हादसा नैनी सेंट्रल जेल के सामने हुआ। यहां से बच्ची का स्कूल सिर्फ 500 मीटर दूर है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। इसकी जानकारी मिलते ही बच्ची का परिवार मौके पर पहुंच गया। परिवार वाले शव देखकर चीखने लगे। इसके बाद शव सड़क पर रखकर बैठ गए। हादसे के बाद प्रयागराज–मिर्जापुर हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालांकि, पुलिस ने बाद में परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। बच्ची फलीशा (10) महेवा की रहने वाली थी। वह अपने भाई के साथ बेथनी कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ती थी। फलीशा के पिता का निधन तीन साल पहले हो गया था। मां रोजी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं। वह बच्चों के साथ भाई के घर पर ही रहती हैं। पोस्टमार्टम के बाद शाम को बच्ची का शव शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। बच्ची की मां शव देखकर बेसुध हो गई। परिजन ने किसी तरह उन्हें संभाला। कुछ देर बाद नमाज-ए-जनाजा के लिए शव मस्जिद ले जाया गया और कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। 5 तस्वीरें देखिए… 6 हजार सैलरी, 42 सौ फीस; 2 दिन बाद था बर्थ-डे
मामा वलीउल्लाह ने बताया- फलीशा की मां रहमतुलनिशा महेवा के ही आरएनटी पब्लिक स्कूल में टीचर हैं। रहमतुलनिशा को स्कूल से 6 हजार सैलरी मिलती है। फलीशा उनकी इकलौती बेटी थी। बेटी को अच्छी एजुकेशन के लिए रहमतुलनिशा उसे अच्छे स्कूल में पढ़ा रही थी। वही जीने का सहारा थी। उसके बर्थडे की तैयारी भी चल रही थी। बर्थ-डे 2 दिन बाद 25 फरवरी को था। हादसे की खबर मिलते ही मां बेसुध हादसे के बाद महेवा पूरब पट्टी स्थित बच्ची के घर में कोहराम मचा हुआ है। हादसे की खबर मिलने पर मां बेसुध हो गई। बीच-बीच में होश में आने पर बार-बार वह अपनी बच्ची को पुकार रही है। मां और अन्य परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। ——————————-
ये खबर भी पढ़ें…
महाकाल से लौट रहे यूपी के 4 दोस्तों की मौत:कोटा में कार ट्रक में घुसी, शव बुरी तरह फंसे कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 4 लड़कों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चारों युवक बुरी तरह से फंस गए थे। पढ़िए पूरी खबर