चंदौली में बेकाबू स्कॉर्पियो कार ने 10 सेकेंड में 5 गाड़ियों को टक्कर मार दी। 100 की रफ्तार में कार ने 6 लोगों को रौंद डाला। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। पुर्जे-पुर्जे सड़क पर बिखर गए। लोग उछलकर 8 फीट दूर जा गिरे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर मारने के बाद बेकाबू स्कॉर्पियो डिवाइडर से जा भिड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़कर चालक को कार से उतारा और उसकी जमकर धुनाई कर दी। कार में तीन अन्य लोग भी सवार थे। सभी नशे में धुत बताए जा रहे हैं। लोगों ने पहले सभी जमकर पीटा, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर और रामनगर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां एक युवक की मौत हो गई। बाकी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना जिला मुख्यालय से 23 किलोमीटर दूर मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव चौराहे की समीप की है। बेकाबू स्कॉर्पियो के कहर की 4 तस्वीरें… अब सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए कैसे स्कॉर्पियों ने सड़क पर मचाया कोहराम… एक की मौत, बाकियों की हालत नाजुक कार मालिक की तलाश जारी
सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया- कार नंबर (WB 02 8586) से इसके मालिक की पहचान की गई है। कार राकेश यादव नामक युवक के नाम पर रजिस्टर्ड है। आरोपी कार ड्राइवर हरीश यादव वाराणसी के थाना चौक अंतर्गत बड़ी पियरी का रहने वाला है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। वाहन सवार युवक कथित तौर पर नशे में थे। वाहन को क्रेन से हटाकर चौकी लाया गया है और मामले की जांच जारी है। —————————————- ये खबर भी पढ़िए… यूपी में जीजा-साली हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूदे:चीथड़े उड़े, तिल-कपड़ों से पहचान; 2 साल से चल रहा था अफेयर हरदोई में जीजा-साली ने सुसाइड कर लिया। दोनों हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे खड़े हो गए। ऊपर से ट्रेन गुजर गई। हादसा इतना भयावह था कि शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। अंग ट्रैक में फंस गए और मांस के लोथड़े आसपास बिखर गए। हादसे के कारण हावड़ा–काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस को 45 मिनट तक रोकना पड़ा। पुलिस शवों को पॉलिथीन में भरकर ले गई। लापता लोगों की सूची से मिलान किया गया। 15 घंटे बाद परिजनों ने शरीर पर तिल, चोटों के निशान और कपड़ों से दोनों की पहचान की। पढ़िए पूरी खबर…