प्रयागराज में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले के मामले में फेसबुक पर जिम्मेदारी लेने वाली स्वाति अघोरी ने एक बार फिर उन्हें लेकर पोस्ट किया है। स्वाति अघोरी ने आशुतोष महाराज को चेतावनी देते हुए लिखा- अब आमना-सामना होगा। अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बच्चों से यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने के बाद आशुतोष महाराज सुर्खियों में आए थे। उन पर रविवार (8 मार्च) को चलती ट्रेन में जानलेवा हमला हुआ था। घटना के कुछ घंटे बाद फेसबुक पर “डॉ. स्वाति अघोरी” नाम की प्रोफाइल से इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था। इस पोस्ट के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा था कि स्वाति अघोरी, अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्य मुकुंदानंद की गर्लफ्रेंड है। अब इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वाति अघोरी ने फेसबुक पर एक और पोस्ट कर आशुतोष महाराज को चुनौती दी है। अपनी पोस्ट में उसने लिखा है- IT Act, 2000 की धारा 66D एवं 67A तैयार हो जाओ। आशुतोष तुमने हमें मुकुंदानंद की गर्लफ्रेंड बोला है। अब आमना-सामना होगा। धर्म की जय, अधर्म का नाश हो। जानिए आशुतोष महाराज पर हमला मामले में कैसे हुई स्वाति अघोरी की एंट्री
रविवार (8 मार्च) सुबह 5 बजे चलती ट्रेन में आशुतोष महाराज पर जानलेवा हमला हुआ था। उनकी नाक काटने की कोशिश की गई थी। खून से लथपथ आशुतोष महाराज ने ट्रेन के बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई थी। हमले के 5 घंटे बाद करीब 10 बजे डॉ. स्वाति अघोरी नाम के फेसबुक अकाउंट से हमले की जिम्मेदारी ली गई थी। इसी पर थोड़ी देर बाद दूसरा पोस्ट आया। लिखा- सत्य सनातन धर्म की जय हो। गोमाता राष्ट्र माता का संकल्प पूरा होकर रहेगा। जो बीच में आएगा, आदिशक्ति के क्रोध से नहीं बचेगा। बाद में हमले की जिम्मेदारी वाला पोस्ट डिलीट कर दिया गया था। इसके बाद रात करीब 8 बजे एक और पोस्ट की गई। इस बार लिखा था- लगता है, अब चर्चा में आ गई हूं। ये हमें गिरफ्तार करने आए हैं। धर्म के लिए गिरफ्तारी क्या, सूली पर चढ़ जाऊं, चलिए साहब। गिरफ्तारी इसलिए, क्योंकि शंकराचार्य जी का समर्थन करती हूं। गोमाता राष्ट्र माता के आंदोलन में सम्मिलित होने से रोका जा रहा है। धर्म के लिए हर त्याग लेने का संकल्प लिया है। अब उस फेसबुक अकाउंट के बारे में जानिए अकाउंट असली या फेक? 5 वजहों से बढ़ा शक स्वाति अघोरी नाम के फेसबुक अकाउंट की भी हो रही जांच
एसपी जीआरपी प्रशांत वर्मा ने बताया था कि फेसबुक पर की गई इस पोस्ट को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आईपी एड्रेस, फेसबुक पेज और आईडी की भी जांच की जा रही है। प्रोफाइल और पोस्ट के आधार पर हमले से जुड़े संभावित तारों को खंगाला जा रहा है। ————————— ये खबर भी पढ़िए शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष महाराज पर हमला, चलती ट्रेन में चाकू मारे, नाक काटने की कोशिश; बोले- खून का बदला लेंगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बटुकों से यौन उत्पीड़न की FIR कराने वाले आशुतोष महाराज पर रविवार को चलती ट्रेन में जानलेवा हमला हुआ। आशुतोष महाराज ने बताया- मैं रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहा था। फर्स्ट AC कोच में बैठा था। रास्ते में सिराथू रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 5 बजे टॉयलेट के लिए उठा। बाहर गेट पर एक आदमी खड़ा था। आगे बढ़ा तो उसने पीछे से हमला कर दिया। धारदार हथियार से उसने मेरी नाक काटने की कोशिश की। चेहरे और हाथ पर कई वार किए। गंभीर चोटें आईं। काफी खून बहा। पढ़ें पूरी खबर