स्विगी डिलीवरी बॉय ने 4 दिन में 2 शादियां कीं:एक को शहर में रखा, दूसरी से गांव में फेरे लिए; प्रयागराज में दोनों पत्नियां थाने पहुंचीं

प्रयागराज में एक डिलीवरी बॉय ने 4 दिन में दो शादियां कीं। वह पहली शादी के अगले दिन ही पत्नी के साथ शहर चला गया। फिर वापस गांव आकर दूसरी शादी कर ली। एक साल तक नाटक चलता रहा। आरोपी के घरवाले भी उसका पूरा साथ देते रहे। पहली पत्नी गांव पहुंची तो राहुल की पोल खुल गई। खुद को बचाने के लिए राहुल ने दोनों पत्नियों खुशबू और शिवांगी से किनारा कर लिया। कई दिनों तक मामला शांत नहीं हुआ तो दोनों पत्नियों ने साथ मिलकर कानूनी मदद लेने की ठानी। पिछले हफ्ते दोनों एक साथ थाने पहुंचीं और पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने मामले की जांच की और रविवार रात FIR दर्ज कर ली। छानबीन के बाद सोमवार को आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया। मामले में आरोपी के घरवालों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। एसओ सरायइनायत संजय गुप्ता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला प्रयागराज में सरायइनायत थाना क्षेत्र के दलापुर गांव का है। पहले दोनों शादियों की तस्वीरें देखिए… अब पूरे मामले को सिलसिलेवार ढंग से जानिए… 30 नवंबर 2024 को पहली शादी
सरायइनायत के दलापुर गांव का रहने वाला राहुल उर्फ रामकृष्ण दुबे स्विगी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। गांव की रहने वाली खुशबू से उसकी नजदीकी थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। दोनों ने 19 अक्टूबर 2023 को कोर्ट मैरिज कर ली। इसकी जानकारी बाद में घर वालों को हुई। परिवार वालों की मौजूदगी में एक साल बाद 30 नवंबर 2024 दोनों की शादी करवाई गई। दोनों ने पड़िला महादेव धाम में हिंदू रीति से विवाह की रस्में निभाईं। शादी के अगले दिन पत्नी के साथ शहर चला गया
खुशबू ने बताया कि शादी में उसके परिवार ने 2 लाख नकद, 10 ग्राम की सोने की चेन, सोने की अंगूठी और घरेलू सामान दिया। शादी के अगले ही दिन राहुल उसे लेकर शहर चला गया। अल्लापुर में किराए के मकान में लेकर रहने लगा। पिछले महीने 25 अक्टूबर को उसने बच्ची को जन्म दिया। 4 दिसंबर 2024 को दूसरी शादी
दलापुर गांव की ही शिवांगी ने आरोप लगाया कि उसकी राहुल से 4 दिसंबर 2024 को शादी हुई थी। राहुल ने कभी नहीं बताया कि उसकी पहले भी शादी हो चुकी है और उसकी एक बच्ची भी है। शादी में टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल, तीन लाख रुपये नकद, घर गृहस्थी का सामान और लगभग छह लाख रुपए खर्च हुए। शिकायत है कि शादी के बाद उसके परिवार ने दो लाख रुपए और सोने की चेन की मांग की। मना करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पहली पत्नी से मारपीट, बच्ची का गला दबाने की कोशिश
पहली पत्नी खुशबू ने आरोप लगाया कि 10 नवंबर को वह नवजात बेटी के साथ आरोपी के घर गई। वहां उसके साथ मारपीट की गई। बच्ची की गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों की जान बचाई। तभी उसे दूसरी शादी की बात पता चली। आसपास के जानकारी जुटाकर शिवांगी के पास पहुंची और थाने में शिकायत करने का फैसला किया। पुलिस कमिश्रर को दी शिकायत
दोनों महिलाओं का कहना है कि राहुल ने दोनों के साथ धोखा किया है। दोनों को अंधेरे में रखकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी। अब दोनों से ही किनारा कर लिया है। ऐसे में उन दोनों ने संयुक्त रूप से पुलिस आयुक्त प्रयागराज को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। उसके आधार पर अब एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
मामले में राहुल के अलावा उसके पिता राजेश दुबे, मां गीता देवी, दो भाई नितेश और सूरज के खिलाफ भी FIR दर्ज हुई है। सभी के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज किया गया है।
थाना अध्यक्ष संजय गुप्ता का कहना है कि दोनों महिलाओं की शिकायत पर आरोपी पति राहुल दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप है। धोखाधड़ी कर शादी के मामले में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। ——– यह खबर भी पढ़िए… 2 दरोगा…2 बैंक मैनेजर से शादी रचाने वाली दुल्हन अरेस्ट: कानपुर में 10 खातों में मिले 8 करोड़, पुलिस अफसरों से भी हुआ लेन-देन 12 लोगों को फंसाया, 4 शादी की…पहले 2 बैंक मैनेजर, फिर 2 दरोगा दूल्हे बने…खाते में 8 करोड़ रुपए…यह कहानी है कानपुर की एक दुल्हन की। जिसका मकसद शादी के जाल में लोगों को फंसाकर रुपए ऐंठना ही है। इस लुटेरी दुल्हन को कानपुर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। दिव्यांशी ने पहले दो बैंक मैनेजरों से शादी की, फिर उन पर रेप का केस करा दिया था। कोर्ट में ट्रायल के दौरान वह अपने बयान से पलट गई। इसके बाद मेरठ में ही तैनात एक दरोगा से शादी रचाई। कुछ दिन बाद दरोगा पर भी फर्जी रेप केस दर्ज करा दिया। पूरी खबर पढ़िए