हरियाणा में धीरेंद्र शास्त्री को 100°F बुखार:सड़क पर लेटे, मुस्लिम सरपंच से कहा- तुम्हारी कौम पर सवाल, BJP विधायक बोले- दिल्ली कार ब्लास्ट छोटा-मोटा

हरियाणा में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता पदयात्रा’ आज (12 नवंबर) पांचवां दिन है। यात्रा पलवल के तुमसरा गांव से निकली। इस दौरान गांव खटेला सराय के पास धीरेंद्र शास्त्री की तबीयत खराब हो गयी। जिसके चलते वह सड़क पर ही लेट गए। डॉक्टर को चेकअप के लिए बुलाया गया, डॉक्टर के चेकअप में 100 डिग्री से ऊपर बुखार मिला। डॉक्टरों ने उन्हें दो दिन रेस्ट करने के लिए बोला, लेकिन दवाई लेकर कुछ ही समय आराम करने के बाद शास्त्री ने फिर से यात्रा को आरंभ कर दिया। इस दौरान वह सड़क पर ही लेटे रहे। वहीं, यात्रा में मुस्लिम सरपंच ने उनका स्वागत किया। जिस दौरान शास्त्री ने उन्हें कहा कि तुम्हारी कौम पर हर बार सवाल उठता है। आप अपने युवाओं को समझाइए। अपनी शिक्षा नीति में बदलाव लाइए। इधर, BJP विधायक हरेंद्र सिंह का एक बयान वायरल हुआ। उनसे सवाल किया गया कि वे दिल्ली में कार ब्लास्ट पर क्या कहना चाहेंगे? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि ये कुछ लोगों की मानसिकता है। ऐसे छोटे-मोटे ब्लास्टों से कुछ होने वाला नहीं है। धीरेंद्र शास्त्री ने आज नीले रंग की पोशाक पहनी हुई है। दिल्ली में ब्लास्ट के बाद सुरक्षा के लिहाज से हरियाणा पुलिस की 5 कंपनियां पदयात्रा के साथ चल रही हैं। इस दौरान कुछ युवक ट्रक और पेड़ों पर चढ़ गए। उन्होंने पदयात्रा पर फूल बरसाए। रास्ते में धीरेंद्र शास्त्री ने जमीन पर बैठकर ढोल भी बजाया। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अगर हिंदू एकजुट होंगे तो धमाके नहीं होंगे। इन घटनाओं में हमेशा एक ही कौम के लोगों का नाम क्यों आता है। अभी 8 लोग मरे हैं, लेकिन अगर हिंदू एकजुट नहीं हुए तो 80 हजार लोग मरेंगे। हिंदू एकता में जितनी देरी होगी, हिंदुओं की संख्या उतनी ही कम होती जाएगी। अगर इस देश के 100 करोड़ हिंदू एकजुट हो जाएं तो दंगा करने वालों को घर से बाहर नहीं निकलने देंगे। अब यात्रा दोपहर के भोजन के लिए बंचारी गांव पहुंच गई है। यात्रा का रात्रि विश्राम होडल अनाज मंडी में होगा। पूरे दिन यात्रा 16 किलोमीटर का सफर तय करेगी। पदयात्रा की तस्वीरें… पदयात्रा के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…